HomeUttar Pradeshसांपों से दोस्ती करने के शौकीन युवक की कोबरा ने डस कर...

सांपों से दोस्ती करने के शौकीन युवक की कोबरा ने डस कर ले ली जान !

ADVERTISEMENTS

🪱 शरीर पर बना रखे थे सांपों के टैटू, छाती पर लिखा था ‘मौत’

⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर। उत्तर प्रदेश के बांदा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां सांपों के साथ खेलने के शौकीन युवक की कोबरा सांप के काटने से मौत हो गई। जब मृतक के शरीर की जांच की गई तो उसकी छाती में ‘मौत’ लिखा मिला। बताया जा रहा है कि युवक ने जिस सांप को कुएं से निकाल उसकी जान बचाई थी। उसी सांप ने उसे काट लिया। जिसके बाद युवक ने भी सांप को मारकर अपना बदला ले लिया, लेकिन वह खुद भी नहीं बच पाया।

यह सनसनीखेज मामला बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के खपतिहा कला गांव का है। यहां निवासरत 30 वर्षीय रिंकू सिंह सांप पकड़ने का शौकीन था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को गांव के एक कुएं में कोबरा सांप के गिरे होने की उसे जानकारी मिली। जिसके बाद वह अपनी जान जोखिम में डाल कुएं में उतरा। फिर उसने सुरक्षित सांप को बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह सांप के साथ खेलने लगा। यह सांप भी कभी उसके गले तो कभी हाथ में ऐसे लिपट जाता, जैसे इनके बीच काफी अच्छी दोस्ती हो।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

मरने से पहले सांप को भी मार दिया था

इसी बीच अचानक कोबरा Cobra सांप ने युवक के हाथ में काट दिया। जिसके बाद रिंकू ने तत्काल सांप को मार डाला, लेकिन उसकी हालत खराब हो गई। थोड़ी ही देर में कोबरा सांप के जहर से उसकी भी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि रिंकू को सांपों के साथ खेलने का बहुत शौक था। जहां भी सांप दिखाई देता, वह वहां पहुंच जाता था। कुएं में सांप गिरा होने की जानकारी मिलते ही वह कुएं में उतर गया था। सांपों को पालने व उनके साथ खेलने का शौक उसे बहुत भारी पड़ गया और सांप के काटने से ही उसकी मौत हो गई।

इधर चौकी इंचार्ज राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रिंकू मृतक ने अपने शरीर पर कई स्थानों पर सांपों का टैटू बना रखा था। उसने अपनी छाती में भी ‘मौत’ गुदवा रखा था। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसकी सांपों में हद से ज्यादा दिलचस्पी रही होगी। पूछताछ पर पता चला कि उसने कोबरा सांप को निकाला था और उसी सांप ने उसे डस लिया। जिस कारण युवक की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments