HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पुलिस खंगाल रही मुम्बई से आये इस चोर की कुंडली,...

अल्मोड़ा : पुलिस खंगाल रही मुम्बई से आये इस चोर की कुंडली, पढ़िये पूरी ख़बर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां एक दुकान से मोाबइल चोरी के मामले में पुलिस ने एक नेपाली मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी सात रोज पहले ही मुम्बई से अल्मोड़ा पहुंचा था और इसने यहां चोरियां करनी शुरू कर दी। पुलिस को शक है कि आरोपी का आपराधिक रिकार्ड हो सकता है। इसके माध्यम से कई बड़ी चोरियों का भी खुलासा हो सकता है। जिसको लेकर पुलिस इसकी कुंडली खंगालने में लगी हुई है।

​दरअसल, यहां कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस एवं एसओजी ने मिलकर चोरी की घटना का 12 घंटे के भीतर अनावरण कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गत 06 दिसंबर, 2021 को कोतवाली अल्मोड़ा में सचिन बिष्ट पुत्र विक्रम सिंह निवासी दौलाघट, हाल निवासी ब्राइट एंड कार्नर अल्मोड़ा द्वारा अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपनी दुकान से मोबाइल फोन गायब होने तथा आशा देवी पत्नी बलवंत सिंह निवासी, खजांची मोहल्ला अल्मोड़ा द्वारा अपनी दुकान से 05 हजार रूपये चोरी कर लेने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज करायी गयी थी।

तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारम्भ की गयी। पुलिस टीम द्वारा गहन छानबीन में पता चला कि दोनों ही घटनाओं में एक ही व्यक्ति शामिल है। रात्रि लगभग 12.15 बजे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति केशव थापा उम्र 32 वर्ष पुत्र टीका राम निवासी नेपाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया हुआ मोबाइल फोन व 05 हजार रुपये बरामद कर लिया गया।

गिरफ्तार चोर का हो सकता है आपराधिक रिकार्ड : एसएसपी

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि पहले तो संबंधित दुकानदार द्वारा भी यही समझा गया कि उसका मोबाइल कहीं गुम हो गया है। अतएव मोबाइल की लोकेशन देखी गई। जांच—पड़ताल आगे बढ़ी और मोबाइल एक नेपाली युवक के पास पाया गया, लो शराब के नशे में धुत्त था। जिसके बाद जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। रूपये भी इसी व्यक्ति ने चुराये थे। नेपाली मूल का यह व्यक्ति कुछ ही रोज पहले मुम्बई से अल्मोड़ा पहुंचा था और उसने यहां चोरियां करनी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इसका आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि यह कई अन्य चोरियों की वारदातों में संलिप्त रहा होगा। पुलिस टीम में उप निरीक्षक बृजमोहन भट्ट, कांस्टेबल खुशाल राम, राजेश भट्ट (एसओजी अल्मोड़ा) व संदीप सिंह (एसओजी अल्मोड़ा) शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments