HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: एक सप्ताह पूर्व गुम बालिका को युवक के कब्जे से छुड़ाया

अल्मोड़ा: एक सप्ताह पूर्व गुम बालिका को युवक के कब्जे से छुड़ाया

ADVERTISEMENTS

सीएनई ​रिपोर्टर, अल्मोड़ा: एक सप्ताह पूर्व रानीखेत तहसील क्षेत्र की निवासी एक नाबालिग लड़की गुम हो गई थी। जिसे पुलिस ने अल्मोड़ा तहसील अंतर्गत गोविंदपुर से एक युवक के कब्जे छुड़ाकर बरामद कर लिया। आरोपी युवक को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

मामले के मुताबिक गत 13 अगस्त को रानीखेत तहसील क्षेत्रांतर्गत निवासी एक व्यक्ति ने राजस्व पुलिस क्षेत्र स्यालीखेत में अपनी नाबालिग पुत्री की गुमशुदगी के सम्बन्ध में गुमशुदगी लिखाई। बाद में यह मामला राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को हस्तान्तरित किया गया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक रानीखेत अशोक कुमार धनकड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित हुई और इस टीम ने सुरागरसी-पतारसी कर गोविन्दपुर पनकोट अल्मोड़ा से गुमशुदा बालिका को आरोपी 22 वर्षीय युवक तारक चन्द्र पुत्र श्याम लाल निवासी ग्राम गोबिन्दपुर, पनकोट, तहसील अल्मोडा के कब्जे से छुड़ा लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के बयानों के आधार पर पंजीकृत अभियोग में बीएनएस की धारा 64(1) व 5/6 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार धनकड़, ताड़ीखेत चौकी प्रभारी बलबीर सिंह, कांस्टेबल संजीत कुमार व अमित मलिक, महिला होमगार्ड ज्योति गोस्वामी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments