HomeUncategorizedअल्मोड़ा समाचार : CDS विपिन रावत की मौत से सांस्कृतिक नगरी में...

अल्मोड़ा समाचार : CDS विपिन रावत की मौत से सांस्कृतिक नगरी में शोक की लहर

ADVERTISEMENTS
  • पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष की अध्यक्षता में शोक सभा
  • देवभूमि ने कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि
  • व्यापार मंडल ने जताया शोक
  • बेतालेश्वर मंदिर सेवा समिति की शोक सभा
  • जिला बार एसोसिएशन ने किये श्रद्धा सुमन अर्पित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

गत ​बुधवार को तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर में हुए हेलीकाप्टर हादसे में देश के पहले चीफ आफ डिफेंस जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य अफसर व कर्मियों की मौत से सांस्कृतिक नगरी में शोक की लहर है। यहां नागरिकों, विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे भारत और उत्तराखंड की बड़ी क्षति बताया है। नागरिकों व संगठनों ने इन शहीदों को श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई है।

नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के सभागार में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में एक शोकसभा आयोजित हुई। शोकसभा में हादसे में मारे गए सीडीएस विपिन रावत समेत अन्य लोगों को श्रद्धां​जलि अर्पित की गई। वहीं दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की गई। इस सभा के जरिये भारत सरकार से मांग की गई कि उच्च स्तरीय जांच कराकर इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके। शोकसभा में वक्ताओं ने कहा कि सीडीएस जनरल विपिन रावत का मूल निवास उत्तराखंड होने से उनके निधन से उत्तराखंड प्रदेश की भी बड़ी क्षति हुई है। वक्ताओं ने कहा कि जनरल रावत एक दूरदर्शी सोच वाले सैन्य अधिकारी थे। वहीं वे निर्भीक, साहसिक एवं सख्त फैसले लेने में सक्षम थे। उनका अकस्मात जाना भारत वर्ष की बड़ी हानि है।

शोकसभा का संचालन पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जेसी दुर्गापाल ने किया। शोक सभा में अल्मोड़ा अर्बन बैंक के पूर्व अध्यक्ष आनंद बगडवाल, डे केयर सेंटर के अध्यक्ष हेम चंद्र जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, अशोक पांडे, आशीष वर्मा, मनीष नमन तिवारी, उपपा की आनंदी वर्मा, खलील अहमद, विपिन चंद्र जोशी, कोमल, गिरीश मल्होत्रा, चंद्रमणि भट्ट, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, पालिका के ईओ श्याम सुंदर प्रसाद, एमसी कांडपाल, गोपाल सिंह मेहता, बबीता पांडे, एड. दीवान धपोला, सभासद अमित साह मोनू, सौरभ वर्मा, जगमोहन बिष्ट, सचिन आर्या, कृष्ण बहादुर सिंह, शंकर दत्त पांडे, श्याम पांडे, उदय किरौला समेत नगर के नागरिकों, पूर्व सैनिक संगठन तथा राजनैतिक व सामाजिक संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया।

नगर व्यापार मंडल द्वारा देश और उत्तराखंड का गौरव पूर्व जनरल विपिन सिंह रावत, उनकी धर्म पत्नी और अन्य सैन्य अधिकारियों के हैलिकॉप्टर दुर्घटना में हुए आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। शोक सभा में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष प्रतेश पांडे, महा सचिव मयंक बिष्ट, उपसचिव अमन नज्जौन, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, किशन गुररानी, किशन लाल, मनीष जोशी, सुनील अग्रवाल, राजेश पलनी, मनोज वर्मा, अवि वर्मा, विवेक वर्मा, पवन साह, एजाज अहमद, शहजाद कश्मीरी, बिलाल खान, वैभव पांडे, मुन्ना रावत, पवन बिष्ट, आशुतोष भट्ट, करन साह, मोनू, ललित साह, सिकंदर, पप्पू, संजय मेहरा, सोनू वर्मा, छोटू ,राजेश साह, संजय वर्मा, रघुनाथ आदि मौजूद थे।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की यहां शिखर तिराहे के पास स्थित शहीद स्मारक में आयोजित शोक सभा में संगठन की ओर से सीडीएस बिपिन रावत व अन्य सै​न्य अधिकारियों के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर तमाम लोगों ने मोबबत्तियां जलाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की गई। शोक सभा में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता मंगल सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’, सलमान अंसारी, युसुफ तिवारी, अशोक पांडे, कल्याण मनकोटी, पीसी तिवारी, आशीष जोशी, रमेश सनवाल, राजीव भसीन आदि मौजूद थे।

आज बेतालेश्वर मंदिर सेवा समिति की आवश्यक बैठक में देश के प्रथम सीडीएस विपिन रावत एवं उनके साथ शहीद हुए सभी लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति तथा उनके परिवारजनों, मित्रों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई। दुर्घटना में घायल ग्रुप कैप्टर वरूण सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी प्रार्थना की गयी। शोक सभा में सूरज साह, राम अवतार, मनोज वर्मा, नरेन्द्रलाल साह, कमलेश जोशी, कैलाश जोशी, पूरन चन्द्र कांडपाल, अभय साह, पुष्कर कनवाल, नरेन्द्र कनवाल, नवनीत बिष्ट, कुंदन बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, हरीकृष्ण खत्री, मुरारी अग्रवाल, हरीश सतवाल, हेमन्त रावत, विजय रावत, मनोज साह, ग्राम प्रधान किशन सिंह बिष्ट, मुकेश कुमार, दीपक तिवारी, महेन्द्र रावत, नीरज रावत, प्रकाश बिष्ट आदि उपस्थित थे।

जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के प्रांगण में बार के सभी अधिवक्ताओं द्वारा जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत पर बार एसोसिएशन द्वारा गहरा दु:ख व्यक्त किया गया तथा उनके सम्मान में 2 मिनट का रखकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एडवोकेट केवल सती से शोक सभा में कहा कि देश के पहले सी.डी.एस. जनरल रावत, स्व. विपिन रावत असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे। वे दुश्मन के खिलाफ जवानी कार्यवाही में एक्सपर्ट के वे युद्ध की रणनीति में माहिर थे, इसलिए चीन और पाकिस्तान की सेनायें भी उनसे घबराती थीं। राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं को देश कभी नहीं भूलेगा। उत्तराखण्ड से वे दूसरे जनरल थे, पहले जनरल बीसी जोशी थे। स्व. जनरल रावत ने अल्मोड़ा जनपद में भी सैनिकों के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये, जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता है। शोक सभा में एडवोकेट केवल सती, शेखर लखचौरा, कुन्दन लटवाल, भगवत सिंह मेर, मुरली मनहोर भट्ट, त्रिभुवन पांडे, गोविंद लाल वर्मा, कुंदन भंडारी, नवीन जोशी, विनोद जोशी, भवान राम, नीरज ओशी, कविन्द्र पन्त, मोहन बिष्ट, महेश मिश्रा, एन.एस.डांगी, पंकज कनवल, भगवान वर्मा, हरीश लोहनी आदि अधिवक्तागण मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments