HomeAccidentUttarakhand Breaking : गहरी खाई में जा गिरा सब्जी से लदा ट्रक,...

Uttarakhand Breaking : गहरी खाई में जा गिरा सब्जी से लदा ट्रक, तीन घायल, दो की हालत नाजुक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

पौड़ी। नंदप्रयाग से नजीबाबाद जा रहा सब्जी से भरा एक देवप्रयाग पौड़ी बैंड के समीप अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हो गये, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

मिली जानकारी के मुताबिक सब्जी से लदा यह ट्रक देर रात करीब 2 बजे करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस व रेस्क्यू दल को घायलों को खाई से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्योंकि उस वक्त यहां जोरदार बारिश भी हो रही थी। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

घायलों को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से दो को हालत गम्भीर होने के चलते एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। वहीं तीसरे व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में प्रताप सिंह (48), निवासी उसतोली नंदप्रयाग, नारायण दीप (51) की हालत नाजुक बनी हुई है। जिन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया हैं। वहीं ऋषिपाल (28) निवासी नजीबाबाद हालत अब खतरे से बाहर है। जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में चल रहा है। देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Big Breaking, Uttarakhand : सीएम धामी की कैबिनेट बैठक संपन्न, प्रदेश में 01 अगस्त से खुलेंगे सभी स्कूल, कौसानी को नगर पंचायत का दर्जा, पढ़िये अन्य क्या लिए अहम फैसले……

उत्तराखंड : इस दिन जारी होगा UK Board का रिजल्ट, इन वेबसाइट पर करें चेक

Uttarakhand : यहां रिहायशी इलाके में चल रहा था जिस्मफरोशी का खेल, 06 कॉल गर्ल्स गिरफ्तार, बेहद आपत्तिजनक हालत में मिले गई जोड़े

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments