HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : मिनी ट्रक से बरामद हुई कुल 101 नग तुन की...

अल्मोड़ा : मिनी ट्रक से बरामद हुई कुल 101 नग तुन की लकड़ी, 3 गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, द्वाराहाट/अल्मोड़ा। थाना द्वाराहाट पुलिस टीम ने चौखुटिया रोड पर एक मिनी ट्रक से अवैध रूप से ले जाई जा रही 101 नग तुन की लकड़ी बरामद की है। ट्रक को मौके पर ही सीज करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के आदेश पर अवैध कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई गतिमान है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रात्रि चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान चौखुटिया रोड की ओर से एक सफेद रंग का मिनी ट्रक संख्या UK02CA0118 आते दिखा।

जिसको रुकवाकर चेक किया तो वाहन मे पीछे चिरी हुई लकड़ी भरी हुई पाई। वाहन चालक व साथ में बैठे व्यक्तियों से वाहन में लादकर परिवहन की जा रही तुन प्रजाति की लकड़ियों के परिवहन के संबंध में कागजात तलब किये गये तो प्रस्तुत नहीं कर सके। मौके पर वन विभाग की टीम को बुलाकर वाहन में लदी लकड़ी की गिनती की गई तो वाहन में 64 तुन प्रजाति की बल्ली व 37 तुन प्रजाति के तख्ते कुल 101 अदद तुन प्रजाति लकड़ी लदी होना पाया गया।

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

बिना वैध अनुमति पत्र परिवहन करते पाए जाने पर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर वाहन व माल को मौके पर कब्जे पुलिस लिया गया। थाना द्वाराहाट में धारा-26/41/42(1)52 F Act (वन अधिनियम) पंजीकृत किया गया। आरोपियों में योगेश कुमार पुत्र कैलाश चन्द्र निवासी मौहल्ला कनार वार्ड कस्बा व थाना द्वाराहाट जनपद अल्मोडा उम्र 33 वर्ष, विजय कुमार पुत्र कैलाश राम निवासी ग्राम मेहल चौरा पोस्ट महाकालेश्वर तहसील चौखुटिया जिला अल्मोड़ा उम्र 26 वर्ष तथा दिनेश कुमार पुत्र राजेश सिंह निवासी ग्राम हसनपुर थाना रेहड़ जिला बिजनौर हाल C/O कुंदन सिंह कैड़ा निकट जल निगम आफिस द्वाराहाट थाना द्वाराहाट जनपद अल्मोड़ा उम्र 38 वर्ष शामिल हैं।

बरामद माल में 64 तनु प्रजाति की बल्ली व 37 तुन प्रजाति के तख्ते कुल 101 अदद तुन प्रजाति शामिल है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार, कांस्टेबल मनमोहन सिंह व अनुज त्यागी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments