HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग: ततैयों के झुंड का युवक पर हमला, मौत

बागेश्वर ब्रेकिंग: ततैयों के झुंड का युवक पर हमला, मौत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: तहसील कपकोट के दोबाड़ निवासी एक युवक पर ततैयों के झुंड ने हमला कर दिया और अत्यधिक काटे जाने से युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक युवक अपने ससुराल तोली गया था। जहां पेड़ से अखरोट तोड़ने के दौरान ततैयों के झुंड ने हमला बोला। वह गंभीरावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से चिकित्सको ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। मंगलवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तहसील कपकोट के दोबाड़ (कर्मी) निवासी 35 वर्षीय रमेश सिंह दुबड़िया पुत्र केशर सिंह अपने ससुराल तोली गया था। सोमवार को वह अखरोट के पेड़ में चढ़ गया। उस पर ततैयों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। जिस कारण उसके चेहरे तथा सिर पर ततैयों ने बुरी तरह काट डाला और उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। घायलावस्था में परिजन पहले उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। मंगलवार को जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान उंसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मृतक का एक पुत्र तथा दो पुत्रियां हैं। घटना के बाद माता-पिता, पत्नी तथा दो भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखा गया है। बुधवार पोस्टमार्टम होने के बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments