HomeUttarakhandBageshwarबिग ब्रेकिंग : चलती टाटा सूमो में अचानक लगी आग, विद्युत कर्मी...

बिग ब्रेकिंग : चलती टाटा सूमो में अचानक लगी आग, विद्युत कर्मी की सूझबूझ से बाल-बाल बची सवारियां

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़ (बागेश्वर)
गरुड़ में पावर हाउस डंगोली के पास एक चलती टाटा सूमो में अचानक आग लग गई।लेकिन वाहन चालक चलता रहा। पावर हाउस पर खड़े विद्युत कर्मी प्रकाश खुल्बे की सूझबूझ से सवारियां बाल-बाल बच गई।
सवारियां लेकर ग्वालदम से हल्द्वानी जा रही टाटा सूमो संख्या यूके 02 टीए 1624 में अचानक डंगोली के पास आग लग गई।वाहन में छह यात्री सवार थे।लेकिन चालक कमल डिमरी को आग का पता नहीं चल पाया।डंगोली पावर हाउस के पास विद्युत कर्मी प्रकाश खुल्बे खड़े थे।उन्होंने देखा कि वाहन में आग लगी है और धुंआ उठ रहा है।उन्होंने हाथ देकर तत्काल वाहन को रोका और सभी से उतरने को कहा।अपने साथियों की मदद से उन्होंने वाहन में लगी आग बुझाई। इससे सवारियां भी बाल-बाल बच गई और वाहन को भी ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।बाद में अन्य वाहन से सवारियां अपने गंतव्य को रवाना हुई।वाहन में बैठे यात्रियों व लोगों ने विद्युत कर्मी प्रकाश खुल्बे की सूझबूझ की काफी सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments