HomeAccidentतेज रफ्तार बाइक ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को मारी टक्कर, हालत...

तेज रफ्तार बाइक ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को मारी टक्कर, हालत गंभीर

ADVERTISEMENTS

नाबालिग ने पुलिस चेकिंग से बचने को भगाई बाइक

गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

सीएइर्न रिपोर्टर भतरौजखान/अल्मोड़ा। बाइक सवार युवकों ने पुलिस चेकिंग से बचने के लिए तेज रफ्तार में बाइक दौड़ा दी। ड्यूटी पर तैनात जब होमगार्ड जवान ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने रुकने की बजाए उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। चेकिंग से बचने के प्रयास में एक नाबालिग बाइक सवार ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है।

तेज रफ्तार और लापरवाही ने बरपाया कहर

उल्लेखनीय है कि गत दिवस थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा छोटी घट्टी तिराहा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दिल्ली नंबर की एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को पुलिस टीम ने रुकने का संकेत दिया। पुलिस को देखते ही बाइक सवारों ने वाहन को रोकने के बजाय उसे तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए भतरौजखान की ओर दौड़ा दिया।

संदिग्ध वाहन के भागने की सूचना तत्काल आगे तैनात पुलिस बल को दी गई। भतरौजखान में तैनात पुलिस कर्मियों ने जब बाइक को रोकने का प्रयास किया, तो बाइक सवार ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान श्याम सुंदर को सीधी टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में श्याम सुंदर को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहाँ से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र हल्द्वानी के लिए संदर्भित कर दिया गया है।

कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन चला रहे विधि विरुद्ध बालक (नाबालिग) को संरक्षण में ले लिया है, जबकि उसके साथ सवार 19 वर्षीय प्रदीप सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस पूरे मामले में पुलिस की सक्रिय टीम में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के साथ आरक्षी सतीश भट्ट, आरक्षी संदीप सिंह और आरक्षी आनंद त्रिपाठी शामिल रहे।

इस घटना के संबंध में थाना भतरौजखान में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 और 121(2) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बाइक सवार के परिजनों को मौके पर बुला लिया है और वाहन स्वामी के विरुद्ध भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments