HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज : प्रमाण पत्रों से पूर्वी पाकिस्तानी-बांग्लादेशी शब्द को हटाने की मांग,...

सितारगंज : प्रमाण पत्रों से पूर्वी पाकिस्तानी-बांग्लादेशी शब्द को हटाने की मांग, पदाधिकारियों ने सांसद अजय भट्ट को दिया ज्ञापन

ADVERTISEMENTS

नारायण सिंह रावत

सितारगंज। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था मार्गदर्शक विनीत अग्रवाल अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में बंगाली समुदाय के परिवारों को तहसील स्तर से जारी होने वाले प्रमाण पत्रों में से पूर्वी पाकिस्तानी एवं बांग्लादेशी शब्द को तत्काल हटाने के लिए संस्था पदाधिकारियों ने नैनीताल सांसद अजय भट्ट को ज्ञापन देकर मांग की।

इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था कोषाध्यक्ष बलराम हालदार अरविन्द नगर संस्था प्रभारी अभिजीत सरकार ने संयुक्त रूप से कहा की उत्तराखंड में बंगाली समुदाय को तहसील स्तर से जारी होने वाले प्रमाण पत्रों में से पूर्वी पाकिस्तानी एवं बांग्लादेशी शब्द को तत्काल हटाए जाने को लेकर नैनीताल सांसद अजय भट्ट को ज्ञापन दिया है। जिसका सांसद अजय भट्ट ने तत्काल संज्ञान लेते हुऐ उत्तराखंड मुख्य सचिव ओमप्रकाश से फोन में बात कर बंगाली समुदाय के प्रमाण पत्रों में से पूर्वी पाकिस्तानी एवं बांग्लादेशी शब्द से जल्द ही मुक्ति दिलाए जाने का आश्वासन दिया क्योंकि बंगाली समुदाय के परिवारों को तहसील स्तर से जारी होने वाले प्रमाण पत्रों में पूर्वी पाकिस्तान एवं पूर्वी बांग्लादेशी शब्द का कई वर्षों से प्रयोग किया जा रहा है।

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव का निधन

जबकि बंगाली समुदाय के लोगों ने स्वतंत्र भारत देश में जन्म लेकर भारतीय नागरिक होने के साथ-साथ भारतीय संविधान में पूर्ण आस्था निष्ठा रखते हुऐ भारतीय संविधान का सम्पूर्ण पालन कर समाजहित व भारतहित में लगातार कार्य कर रहे हैं। तो फिर बंगाली समुदाय के लोग पूर्वी पाकिस्तानी एवं पूर्वी बांग्लादेशी कैसे हो गऐ इसलिए एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था कई वर्षों से बंगाली समुदाय को तहसील स्तर से जारी होने वाले प्रमाण पत्रों में से पूर्वी पाकिस्तानी पूर्वी बांग्लादेशी शब्द हटाने के लिए उत्तराखंड सरकार से लगातार अनेक प्रकार से मांग करती आ रही है। लेकिन उत्तराखंड सरकार इस गंभीर विषय में अपनी गंभीरता नहीं दिखा रही है जबकि यह किसी भी प्रदेश सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है की वह अपने प्रदेश के नागरिकों को स्वतंत्रता से जीने का अधिकार दे।

इस दौरान नैनीताल सांसद अजय भट्ट को ज्ञापन देने में संस्था मार्गदर्शक विनीत अग्रवाल, अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, शक्तिफार्म संस्था उपसचिव राकेश बैरागी, अभिजीत सरकार, संदीप यादव, रितिक साहू, गोविन्द मिस्त्री, मुकेश कुमार, सूरज मिस्त्री, सुशील राय व दीपक प्रजापति लोग उपस्थित रहे।

जेईई के परिणाम घोषित, आईआईटी बॉम्बे जोन के चिराग ने किया टॉप

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments