HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: फर्जी अंकपत्र से डाकपाल बना व्यक्ति गिरफ्तार

बागेश्वर: फर्जी अंकपत्र से डाकपाल बना व्यक्ति गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: फर्जी हाईस्कूल अंकपत्र से डाकपाल बने व्यक्ति को कौसानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेशी के बाद अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।

कौसानी थानाध्यक्ष ने बताया कि डाकघर उपमंडल बागेश्वर के निरीक्षक देव सिंह पांगती ने कौसानी थाने में मई 2023 में प्राथमिकी दी थी। जिसमें आरोप लगाया कि ग्रुरुग्राम, हरियाणा के बनोला गांव निवासी ओक प्रकाश पुत्र वीर सिंह ने डाक विभाग में फर्जी हाईस्कूल अंक पत्र व प्रमाणपत्र से नियुक्ति पा ली है। वह कौसानी के नौघर स्टेट स्थित डाकघर में डाकपाल है। इसके बाद प्रमाण पत्रों की जांच कराई गई। जिसमें हाईस्कूल अंकपत्र फर्जी पाया गया। पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 471 में मामला दर्ज किया था। थानाध्यक्ष मनवर सिंह ने विवेचना की। उन्होंने बताया कि आराेपित को रविवार के दिन उसके किराये के आवास से गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments