HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : गर गूंठ में तेज आंधी के बीच भरभरा कर मकान...

अल्मोड़ा : गर गूंठ में तेज आंधी के बीच भरभरा कर मकान पर गिरा विशाल पेड़, बाल—बाल बचे लोग

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। यहां विकासखंड हवालबाग अंगर्तत ग्राम गर गूंठ में बीती रात तेज आंधी के साथ बिजली गिरने के बाद एक विशाल पेड़ आवासीय परिसर में जा गिरा। जिससे परिसर को मामूली रूप से नुकसान पहुंचा, लेकिन संयोग से कोई जन हानि नही हुई। मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम करीब सात बजे अचानक आये तूफान के बाद तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने लगी और अचानक एक विशाल पेड़ मोहन सिंह के आवास पर गिर गया। मामले की सूचना राजस्व पुलिस को दी गई। इधर संयोग से जिस समय यह पेड़ गिरा तब कोई वहां पर नही खड़ा था, नही तो इस विशाल पेड़ की चपेट में आने से कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।

यदि आप हमारे पूर्व के किसी व्हाट्सएप ग्रुप से नही जुड़े हैं तो नीचे दिये लिंक पर क्लिक कर तत्काल कीजिए ज्वाइन और अपने मोबाइल पर प्राप्त कीजिए सबसे विश्वसनीय और लेटस्ट ख़बरें —

https://chat.whatsapp.com/F0j3WLuZ4Xl9NTIgXYlfW9

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments