HomeUttarakhandAlmoraशाबाश ! एक सरकारी प्राइमरी स्कूल, जहां के बच्चों ने घर बैठे...

शाबाश ! एक सरकारी प्राइमरी स्कूल, जहां के बच्चों ने घर बैठे आन लाइन सीखा खूबसूरत जैविक राखियां बनाना

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। व्हाट्सएप ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से राजकीय प्राथमिक विद्यालय बजेला विकासखंड धौलादेवी अल्मोड़ा के छात्रों ने जौविक राखियों का निर्माण किया है। ये राखियां 100% जैविक सामग्रियों से बनी हुई हैं। इन्हें बनाने में आने वाली लागत शून्य है।

इन्हें बनाने में फूल,पत्तियों,मक्के के tassel(नर फूल) और बाबिल घास का प्रयोग किया गया है। इन जैविक राखियों की सुंदरता में कोई मिसाल नहीं है। शिक्षा के साथ साथ बच्चों में राष्ट्रीय मूल्यों की अलख जगाने के उद्देश्य व उनकी सृजन क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से इस गतिविधि का आयोजन बच्चों द्वारा अपने अपने घरों पर ही किया गया।

इसके बाद बच्चों ने इनके चित्र कक्षा समूह में साझा किए। यह बच्चों की रचनात्मकता का अलग सोपान है। इस कोरोना काल में भी बच्चे विद्यालय से भौतिक रूप में दूर अवश्य हैं, परंतु विभिन्न शैक्षिक व पाठ्य सहगामी क्रियाओं से अपनी रचनात्मकता का लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments