HomeAccidentदेहरादून ब्रेकिंग : हरिद्वार के कांसरों में दिल्ली-देहरादून शताब्दी के एक कोच...

देहरादून ब्रेकिंग : हरिद्वार के कांसरों में दिल्ली-देहरादून शताब्दी के एक कोच में लगी आग

ADVERTISEMENTS

देहरादून। हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक पर कांसरो वन रेंज के जंगल में दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस की एक कोच में अचानक आग लग गई। ट्रेन में आग लगने से हड़कंप मच गया। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को जंगल में ही रोक दिया। तत्काल कोच को खाली कराया गया। इसके साथ ही इस कोच को रेलगाड़ी से अलग कर अन्य डिब्बों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इस ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैंं।

घटना शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। शताब्दी एक्सप्रेस जब राजाजी टाइगर रिजर्व की कांसरो रेंज से होकर गुजर रही थी तभी रेलगाड़ी के (सी 5) कोच में अचानक आग लग गई। कोच में मौजूद यात्रियों ने इमरजेंसी चेन खींचकर लोको पायलट को सूचना दी। लोको पायलट में तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रेलगाड़ी को कंसरो रेंज के नजदीक ही रोक दिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments