HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: दो गांवों की सुरक्षा के लिए 02.23 करोड़ से बनेगा नाला

बागेश्वर: दो गांवों की सुरक्षा के लिए 02.23 करोड़ से बनेगा नाला

👉 विधायक सुरेश गड़िया ने किया कुजगाड़ा नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कपकोट विधानसभा अंतर्गत ऐठाण गांव के कुजगाड़ा नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन विधायक सुरेश गड़िया ने गत गुरुवार को किया। सिंचाई विभाग द्वारा 02 करोड़ 23 लाख 11 हजार रुपये से नाला निर्माण होगा। इससे ऐठाण व बामसेरा के मकान अब सुरक्षित हो जाएंगे। विधायक ने कहा कि हर गांव को सुरक्षित किया जाएगा। इसके लिए बजट की कमी आड़े नहीं आएगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने रामलीला कमेटी भराड़ी टिन शेड के लिए चार लाख रुपए दिए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने तथा संचालन दयाल सिंह ऐठानी ने किया। इस अवसर पर गीता ऐठानी, हेमा देवी, प्रभा गड़िया, जगत सिंह बिष्ट, बबलू ऐठानी, सुंदर देव, धाम सिंह ऐठानी, पूर्व प्रधान गणेश उपाध्याय, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, हरिमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments