HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : 10.80 लाख की स्मैक के साथ एक बड़ा नशा कारोबारी...

अल्मोड़ा : 10.80 लाख की स्मैक के साथ एक बड़ा नशा कारोबारी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
पुलिस टीम को 5 हजार का ईनाम

बाइक के टूल बॉक्स के अंदर छुपाया गया था माल

आरोपी जाफर अली की संपत्ति होगी कुर्क

CNE REPORTER ALMORA/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के कमान संभालने के साथ ही नशे के कारोबार पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। लमगड़ा पुलिस टीम ने नशे के एक बड़े कारोबारी जाफर अली के कब्जे से 108.7 ग्राम स्मैक बरामद की है। जिसकी कीमत दस लाख, अस्सी हजार रुपये बताई जा रही है। यह स्मैक उसने बड़ी होश्यारी से बाइक के टूल बॉक्स के अंदर छुपाई थी। पूछताछ के बाद कई अन्य लोगों के नामों का भी खुलासा हो सकता है। मुख्य आरोपी की संपत्ति कुर्क करने की भी तैयारी है।

एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने बताया कि सीएम के साल 2025 तक प्रदेश को नशामुक्त करने हेतु ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को पूर्ण करने के लिए पुलिस लगातार कार्य कर रही है। जिसके तहत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों व एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशे के विरुद्ध जीरो टोलेरेन्स के आदेश दिए गए हैं।

एसएसपी ने बताया कि पूर्व में पकड़े गये नशे के सौदागरों व नशे की जद में फंसे युवाओं से बातचीत व उनकी की गई काउंसलिंग में भी यह बात लगातार प्रकाश में आ रही थी कि तराई क्षेत्रों से तस्कर बड़ी मात्रा में स्मैक वाहनों आदि में छुपाकर पहाड़ी क्षेत्रों की ओर ला रहे हैं। जिससे स्मैक आसानी से व ज्यादा मात्रा में पहाड़ी क्षेत्रों में सप्लाई की जा सके।

लमगड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

पुलिस के अनुसार गत रात थाना लमगड़ा के चौकी मोरनौला से लगभग 200 मीटर आगे एक मोटर साइकिल संख्या यूपी-25 बीयू-0265 को शक के आधार पर रोका गया। बाइक सवार व्यक्ति जाफर अली के कब्जे से 108.7 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी द्वारा उक्त स्मैक अपनी बाईक के टूल बॉक्स के अंदर छुपाकर लाई जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा गहनता से चेकिंग के दौरान स्मैक बरामद की। बरामदगी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर स्मैक तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल को सीज करते हुए थाना लमगड़ा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

कई अन्य भी हो सकते हैं शामिल

एसएसपी ने कहा कि आरोपी के साथ नशे के कारोबार में लिप्त अन्य व्यक्तियों की जानकारी की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता पाये जाने पर संबंधितों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। इसके अतिरिक्त आरोपी की संपत्ति की जांच भी की जायेगी व अवैध रुप से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क किये जाने के साथ ही अन्य वैधानिक कार्यवाही भी अमल में लाई जायेगी।

पुरस्कार की घोषणा

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा बड़ी मात्रा में स्मैक की बरामदगी कर नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में शामिल पुलिस टीम को 5 हजार रुपये के ईनाम से पुरस्कृत किया गया है।

आरोपी जाफर का आपराधिक इतिहास

नशा कारोबारी जाफर अली के आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की गई। पता चला कि उसके विरुद्ध जनपद रामपुर के थाना खजुरिया में एफआईआर नंबर- 25/2010, धारा- 420/342 भादवि पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी जाफर अली, उम्र- 42 वर्ष, पुत्र रहमत अली जौरासी, थाना खजुरिया, जिला रामपुर, यूपी का रहने वाला है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी एसओजी एसआई सुनील सिंह धानिक, प्रभारी एएनटीएफ सौरभ कुमार भारती, थाना लमगड़ा से नारायण दत्त जोशी, कांस्टेबल राजेश भट्ट, राकेश भट्ट, केशव भौत व होमगार्ड नीरज सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments