HomeUttarakhandDehradunदेहरादून : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन सहित भाजपा ने किया...

देहरादून : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन सहित भाजपा ने किया अलग-अलग योग

देहरादून। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार सहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर योग करते हुए योग दिवस में उत्साह के साथ भाग लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बंसीधर भगत ने हल्द्वानी में पश्चिम मंडल द्वारा आयोजित सीमित संख्या आयोजन में कार्यकर्ताओं के साथ योग किया। भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार ने हरिद्वार में गंगा किनारे एकांत में योग किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इसी प्रकार प्रदेश के सभी भागों में प्रदेश से लेकर बूथ स्तर पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अलग अलग स्थानों पर योग किया । भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेन्द्र भसीन ने अपने आवास में योग किया। उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण इस वर्ष बड़े आयोजन न कर सीमित संख्या के छोटे आयोजनों अथवा घरों में योग किया गया। छोटे आयोजनों में भी सामाजिक दूरी का पूर ध्यान रखा गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments