HomeUttarakhandAlmora05 सालों में हुआ प्रदेश का चौतरफा विकास, अल्मोड़ा को मिला विशेष...

05 सालों में हुआ प्रदेश का चौतरफा विकास, अल्मोड़ा को मिला विशेष लाभ : रेखा आर्या

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने आज मीडिया के समक्ष केंद्र व प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं को गिनाते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में बहुमत से जीत दर्ज करने का दावा किया।

रेखा आर्या ने प्रदेश सरकार के पांच साल के कार्यकाल को अभूतपूर्व बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से भी अल्मोड़ा जनपद को विशेष सहयोग मिला है। भाजपा सरकार ने लोगों को हर प्रकार से सशक्त करने का कार्य किया है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से आम आदमी को लाभ मिला है। डबल इंजन सरकार के कार्यों को देखते हुए उत्तराखंड में इस बार बीजेपी 60 से अधिक सीटों पर जीत रही है।

वहीं, कुछ सिटिंग विधायक के टिकट कटने पर बगावत के सवाल पर मंत्री रेखा आर्य ने कहा बीजेपी अनुशासित पार्टी है. टिकट बंटवारे के बाद सभी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर बीजेपी को जीत दिलायेंगे।

भाजपा सरकार की जिला स्तरीय उपलब्धियां की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा 2018-20 के दौरान जिले भर में सिंचाई के लिए 9 परियोजनाओं का विकास किया गया है। इसे पूरा करने के लिए 640.12 लाख रुपये का खर्च का प्रावधान किया गया है। सॉइल हेल्थ कार्ड वर्ष 2019 तक अल्मोड़ा जिले के 54,634 पंजीकृत किसानों को प्राप्त हुए हैं। वर्ष 2016-17 तक अल्मोड़ा पक्की सड़कों की कुल लंबाई 4018.72 किमी यो जो वर्ष 2019-20 में बढ़कर 4379.71 किमी हो गई है।

अल्मोड़ा को नैनीताल से जोड़ने के लिए करीबन 70 मीटर का दो लेन का पुल निर्माणाधीन है। इस परियोजना के लिए 8.32 करोड़ रुपये मंजूर किए गए है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के द्वारा मई 2021 में अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में 500×2 एलपीएम ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र का वस्तुतः उद्घाटन किया गया। कोविड-19 से सड़ने के लिए अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में 40 बेड का आईसीयू वार्ड निर्माणाधीन है। इस परियोजना की लागत लगभग एक करोड़ रुपये है। रानीखेत में नागरिक सैन्य संयुक्त कोविड देखभाल अस्पताल का उद्घाटन 21 मई, 2021 को हुआ। इसकी क्षमता 50 बेड है। यह सुविधा अल्मोड़ा जिला प्रशासन और कुमाऊं रेजीमेंट द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित की गई है।

रेखा आर्या ने कहा कि प्रधान मंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत विशेष दुकानों के माध्यम से आम जनता को सस्ती कीमत पर दवाएं उपलब्ध करवाई गयी थी। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में ऐसे 9 विशेष स्टोर खोले गए। अल्मोड़ा जिले में 100 किलोवाट क्षमता की एक सूक्ष्म जल विद्युत परियोजना स्थापित की गई है। इस योजना द्वारा जिले के 3 गांवों का विद्युतीकरण होता है। टनकपुर से बागेश्वर तक, रामनगर से चौखुटिया रेल लाइन बिछाई गई तथा टनकपुर से जौलजीबी तक रेलवे लाइन का प्रोजेक्ट प्रारम्भ किया गया है। वहीं उन्होंने तमाम अन्य योजनाओं का जिक्र भी किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला व महिपाल बिष्ट भी उनके साथ मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments