HomeBreaking Newsनौकरी दिलाने का झांसा, युवती से किया दुष्कर्म फिर अपहरण, पब्लिक ने...

नौकरी दिलाने का झांसा, युवती से किया दुष्कर्म फिर अपहरण, पब्लिक ने पीटा, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

राजधानी देहरादून के एक इलाके में किराए पर रहने वाली उत्तरकाशी की युवती के साथ एक युवक द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म और अपहरण के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने जहां आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उसका साथी फरार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना थाना प्रेम नगर क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी की बिधोली से गिरफ्तारी की है। बताया जा रहा है कि 17 साल की युवती देहरदाून के औद्योगिक इलाके में एक किराए के आवास पर रहती है। उसकी एक परिचित महिला ने एक दिन उसे अन्नु नामक युवक से मिलवाया। इस युवक ने कहा कि वह उसकी दून अस्पताल में नौकरी लगवा देगा। पीड़िता का आरोप है कि युवक उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। उसने नौकरी लगवाने के नाम पर उसके शैक्षिक प्रमाण पत्र व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज और मोबाइल अपने पास रख लिया, लेकिन नौकरी लगवाने की बात पर टाल—मटोल करता रहा।

युवती ने बताया कि गत रविवार रात को जब उसने अपना मोबाइल और दस्तावेज वापस मांगे तो अन्नु अपने एक दोस्त के साथ कार लेकर झाझरा स्थित बालाजी मंदिर के पास पहुंच गया। जब वह उससे बात कर रही थी तभी उसने उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया। उसके साथ उसका एक दोस्त था, जिसे उसने धक्का देकर गिरा दिया। फिर वह कार बिधोली की तरफ लेकर गए। जिसके बाद युवती के दोस्त ने पुलिस को फोन भी कर दिया। इस बीच युवती ने जब शोर मचाया तो बिधोली में कुछ लोग मदद को आये और उन्होंने जबरन कार रूकवाते हुए आरोपियों को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि अनु का असली नाम यूनुस खान 49 वर्ष है और वह सहारनपुर का रहने वाला है। थाना प्रभारी प्रेम नगर कुलदीप पंत ने बताया कि युवक के आधार कार्ड से उसकी पहचान हो पायी। उसका दूसरा साथी आदेश धीमान निवासी देहरादून फरार है। पीड़ित ना​बालिग युवती का कहना है कि आरोपी उसके साथ दुष्कर्म भी कर चुका है। पुलिस के अनुसार यूनुस खान लड़की को देह व्यापार में धकेलने के प्रयास में था। युवती के बयानों के आधार पर पुलिस ने सख्त धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments