HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: झगड़ा कर माहौल खराब कर रहे 04 लोग गिरफ्तार, कोविड...

Almora News: झगड़ा कर माहौल खराब कर रहे 04 लोग गिरफ्तार, कोविड नियमों तोड़ने पर 277 के खिलाफ कार्रवाई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
आगामी चुनाव के मद्देनजर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस सक्रियता से कार्रवाई में जुटी है। सोमेश्वर क्षेत्र में झगड़ा कर माहौल खराब कर रहे चार लोगों को पुलिस ने​ गिरफ्तार कर लिया जबकि कोविड नियम तोड़ने में जिले में 277 लोगों के खिलाफ चालानी कार्यवाही हुई है।

जिले के सोमेश्वर थानांतर्गत पुलिस ने ग्राम डिगरा में कुछ लोग झगड़ा करके शांति भंग कर रहे ​थे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद ने मौके पर पुलिस टीम भेजी। पुलिस टीम ने झगड़ा कर रहे चार लोगों को दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 151/107/116 के तहत गिरफ्तार कर लिया। इनमें लछम राम पुत्र चनी राम, चन्दन राम पुत्र लछम राम, पूरन राम पुत्र लछम राम व सुरेश राम पुत्र लछम राम शामिल हैं। चारों निवासी डिगरा सोमेश्वर के निवासी हैं।
49 हजार जुर्माना वसूला
कोविड नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ जिले में कार्रवाई जारी है। इस बीच पुलिस ने जिले में चेकिंग के दौरान 277 लोग नियमों का उल्लंघन करते पकड़े और उनका महामारी अधिनियम के तहत चालान किया। उनसे 49,100 रुपये जुर्माना वसूला।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments