HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पुलिस कानि रविन्द्र सिंह गढ़िया और प्रदीप सिंह धामी को...

अल्मोड़ा : पुलिस कानि रविन्द्र सिंह गढ़िया और प्रदीप सिंह धामी को मिला आज का कोरोना वॉरियर्स ऑफ द डे सम्मान

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा। दायित्वों का निर्वहन के साथ-साथ मानवता का भी धर्म निभा रहे हैं पुलिस कार्मिकों व आम नागरिकों को एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा नित्य कोरोना वॉरियर्स ऑफ द डे से सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कानि 186 नापु क्षेत्राधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा रविन्द्र सिंह गढ़िया और शिखर होटल के प्रदीप सिंह धामी को कोरोना वॉरियर के सम्मान से नवाजा गया।
कानि रविन्द्र सिंह गढ़िया द्वारा होटल मैनेजमैन्ट कालेज में ड्यूटीरत रहते हुए बाहरी राज्यों से जनपद में आने वाले लोगों को वायरस से बचाव हेतु जागरूक, मास्क वितरण तथा बाहरी प्रदेशों के फंसे मजदूरों एवं असहाय गरीबों की पीड़ा को समझते हुए राहत सामग्री उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य किया गया। वहीं प्रदीप सिंह धामी पुत्र मोहन सिंह धामी निवासी शिखर होटल द्वारा लाॅकडाउन के दौरान जब होटल रैस्टोरेन्ट बन्द थे। उस दौरान शिखर तिराहे एवं आस-पास दिन रात ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों को प्रतिदिन सुबह—शाम सूक्ष्म जलपान करवाये जाने का सराहनीय कार्य किया गया। दोनों योद्धाओं को आज शनिवार को कोरोना वॉरियर्स ऑफ द डे का सम्मान दिया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments