HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: लिखित आश्वासन पर अनशन से उठीं जिला पंचायत की 05...

Bageshwar Breaking: लिखित आश्वासन पर अनशन से उठीं जिला पंचायत की 05 महिला सदस्य, एएमए ने पिलाया जूस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
बजट आवंटन के समान वितरण की मांग को लेकर चल रहा जिला पंचायत की 05 महिलाओं का आमरण अनशन आज टूट गया। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी एसपी कोठियाल ने उन्हें आज लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद वह मान गई। बाद में श्री कोठियाल ने सदस्यों को जूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त कराया।

समान बजट आवंटन एवं पूर्व समझौते के क्रियान्वयन की मांग को लेकर जिला पंचायत के नाराज सदस्यों ने गत शुक्रवार को जिला पंचायत में तालाबंदी कर आमरण अनशन शुरू कर दिया था। सदस्यों ने कहना था कि पिछले समझौतों पर काम नहीं हुआ। जिससे उन्हें आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होना पड़ा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार के नेतृत्व में नौ सदस्य जिला पंचायत कार्यालय में पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ जिला पंचायत कार्यालय में तालाबंदी की। उसके बाद कोई सुनवाई नही होने पर 5 महिला सदस्यों द्वारा आमरण अनशन शुरू कर दिया।

श्री परिहार ने कहा कि जिलाधिकारी की मध्यस्थता में गत दिनों एएमए से उनकी राज्य वित्त और 15 वें वित्त की धनराशि के समायोजन पर सहमति बनी थी। तय हुआ था कि सभी सदस्यों को समान बजट मिलेगा, लेकिन सत्ता की हनक में जिपं अध्यक्ष मनमानी पर उतर आईं हैं। उन्हें समान बजट नहीं मिल रहा है। जिपं सदस्य गोपा धपोला ने कहा कि 74 दिन के आंदोलन के बाद जो सहमति बनी थी, उस पर अमल नहीं होना शर्मनाक है। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य पूजा आर्य, इंद्रा परिहार, रेखा देवी, गोपा धपोला, रूपा कोरंगा आमरण अनशन पर बैठे रहे। आज देर सांय प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी एसपी कोठियाल ने आंदोलनकारियों से वार्ता की तथा उनकी मांगों को जायज करार देते हुए उन्हें पूर्व समझौते के अनुरूप धनराशि दिए जाने का लिखित रूप में आश्वासन दिया। जिस पर आंदोलनकारी अनशन समाप्त करने पर सहमत हुए। उन्होंने लिखित में पत्र देने के साथ आमरण अनशन पर बैठे सदस्यों को जूस पिलाकर आंदोलन समाप्त कराया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य हरीश ऐठानी,सुरेंद्र खेतवाल, वंदना ऐठानी पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गोविंद भंडारी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments