HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : गौलापार में नशे पर वेबसीरीज की शूटिंग प्रारंभ, सा​हू...

हल्द्वानी न्यूज : गौलापार में नशे पर वेबसीरीज की शूटिंग प्रारंभ, सा​हू ने नारियल फोड़ कर किया मुहूर्त

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। एसराज फ़िल्म इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही वेब सीरीज की शूटिंग गौलापार के सुन्दर वादियों में की जा रही है। फ़िल्म का मूहर्त कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने नारियल फोड़ कर किया। एसराज फ़िल्म के स्वामी साहिल राज ने बताया कि वेब सीरीज में उत्तराखड में बढ़ते नशे के प्रवाह को दर्शाती हुई फ़िल्म है। इस फ़िल्म में दिखाया गया है कि स्कूलों व कॉलेजों में किस तरह से युवा नशे के गिरफ्त में हैं। यह सीरीज नशे को छोड़ने को प्रेरित करती है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

वेब सीरीज में हीरो की भूमिका हल्द्वानी के साहिल राज निभा रहे हैं,जबकि फ़िल्म में हीरोईन ज्योति आर्या व कनिका आर्या हैं। विलेन की भूमिका में भावेश पाण्डे, रोहित सागर, अर्जुन सिंह अधिकारी नजर आएंगे।
सीरीज को गोपाल वर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। प्रोड्यूसर मनसब आलम हैं।
अन्य कलाकारों चंद्रशेखर पन्त, दीप्ति तिवाड़ी, हैप्पी माहेश्वरी पंकज कश्यप समेत अन्य कलाकार शामिल हैं।

साहिल राज ने बताया लॉक डाउन खत्म होते ही एक फीचर फिल्म उत्तराखण्ड के हसीन वादियों में शूटिंग की जायेगी जिसमे 95% स्थानीय कलाकार होंगे। फ़िल्म में वालीवुड स्टार भी नजर आयेंगे। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने कहा साहिल राज गरीब परिवार में जन्मे वे अपनी प्रतिभा व हुनर के दम पर जल्द बड़े पर्दे में नजर आएंगे। ऐसी उम्मीद की जा सकती है। साहू ने पूरी युनिट को शुभकामनाएं भी दीं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments