37वीं रैंक हासिल कर अनुभव डिमरी बने IAS, बढ़ाया उत्तराखंड का मान

0

चमोली। चमोली जिले के युवा अनुभव डिमरी ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा में 37वीं रैंक हासिल कर न सिर्फ अपने गांव, बल्कि पूरे जिले के साथ-साथ उत्तराखंड का भी मान बढ़ाया है।


ADVERTISEMENTS

चमोली जिले के कर्णप्रयाग तहसील के अंतर्गत डिम्मर गांव के चंद्रशेखर डिमरी के बेटे अनुभव डिमरी ने आईएएस परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता का परचम लहराया है। अनुभव के पिता चंद्रशेखर डिमरी सेना से रिटायर होने के बाद रेलवे सुरक्षा में कोलकाता में तैनात हैं। अनुभव ने 2019 में बीएससी कंप्यूटर साइंस किया। इसके बाद अनुभव ने आईएएस बनने की ठानी और यूपीएससी परीक्षा की तैयारियों में जुट गया। News WhatsApp Group Join Click Now

अनुभव ने यूपीएससी 2020 की परीक्षा को उत्तीर्ण कर उसने अपना सपना तो पूरा किया ही अपितु चमोली जनपद तथा उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन किया है। एक साधारण परिवार में पठन पाठन के पश्चात उसने सबसे बड़ा मुकाम हासिल किया है। डिम्मर गांव वैसे भी प्रतिष्ठित लोगों का गांव है।

यहां के कई लोग आज देश की बेहतर सेवाओ में तैनात हैं। इस बार एक साधारण परिवार के बेटे ने सफलता का मुकाम हासिल कर अन्य लोगों को भी भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।

अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित पाए गए, देहरादून में विशाल जनसभा को किया था संबोधित

ओमिक्रॉन का असर : यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें, उत्तराखंड रोडवेज बसों को दिल्ली बॉर्डर पर रोका

ADVERTISEMENTS