HomeUttarakhandDehradunअरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित पाए गए, देहरादून में विशाल जनसभा को किया...

अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित पाए गए, देहरादून में विशाल जनसभा को किया था संबोधित

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। केजरीवाल ने ट्वीट कर आज इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा, “मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूँ। हल्के लक्षण हैं। घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए, कृपया वे खुद को आइसोलेट कर लें और अपनी जांच करवा लें।”

आपको बता दे कि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को देहरादून में एक जनसभा को संबोधित किया था। उससे पहले रविवार को लखनऊ में भी उन्होंने एक रैली की थी। News WhatsApp Group Join Click Now

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कल कहा था कि ओमिक्रॉन वेरिएंट अब दिल्ली में फ़ैल चुका है और लगभग 81 फीसद मामले ओमिक्रॉन वेरिएंट के आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन वेरिएंट विदेश से आया है और अगर उड़ानों को समय रहते प्रतिबंधित कर दिया गया होता तो स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता था, लेकिन केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के बार-बार अनुरोध के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में जीनोम सीक्वेंसिंग की 187 रिपोर्ट आई है, जिसमें कुल 152 लोग ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाए गए। ओमिक्रॉन वेरिएंट अब दिल्ली में फ़ैल चुका है। लगभग 81 फीसद मामले ओमिक्रॉन वेरिएंट के आ रहे हैं।

ओमिक्रॉन का असर : यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें, उत्तराखंड रोडवेज बसों को दिल्ली बॉर्डर पर रोका

नानकमत्ता में हुए हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ही निकला मास्टर माइंड – तीन गिरफ्तार, पुलिस टीम पर इनामों की बौछार

लालकुआं ब्रेकिंग : जिसके आने का इंतजार करती रही जनता वह भोजपुरी गायक नहीं पहुंचे, खाली कुर्सियों को संबोधन देते दिखे अजय भट्ट

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments