HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : महिला पुलिस कानि. तुलसी गोस्वामी और आशुतोष भट्ट सम्मानित, कोरोना...

अल्मोड़ा : महिला पुलिस कानि. तुलसी गोस्वामी और आशुतोष भट्ट सम्मानित, कोरोना वाॅरियर्स का मिला सम्मान

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा रोजना ऐसे पुलिस कार्मिक एवं आम नागरिकों को सम्मानित किया जा रहा है, जो कोरोना काल में अपने दायित्वों का बड़ी कुशलता से निर्वहन करते हुए कोरोना योद्धा की भूमिका में हैं। प्रतिदिन ऐसे लोगों को कोरोना वॉरियर्स ऑफ द डे से सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज महिला पुलिस कांस्टेबल तुलसी गोस्वामी एवं होटल व्यवसायी आशुतोष बिष्ट को सम्मानित किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला कानि तुलसी गोस्वामी कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा चौकी धारानौला में तैनात रहते हुए चौकी में आने वाले महत्वपूर्ण काॅल का निस्तारण किये जाने के अतिरिक्त लोधिया बैरियर में ड्यूटी में रहकर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की एन्ट्री, व्यक्तियों का विवरण अंकन का कार्य तथा क्वारन्टाईन के सम्बन्ध में लोगों को जारूगक करते हुए उनके गन्तव्य को रवाना किये जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं होटल व्यवसायी आशुतोष बिष्ट पुत्र जीवन सिंह बिष्ट निवासी विकास होटल द्वारा पुलिस सहायता केन्द्र माल रोड अल्मोड़ा में तैनात पुलिस जवानों को प्रतिदिन सूक्ष्म जलपान एवं मास्क वितरित किये जाने का सराहनीय कार्य किया गया। दोनों योद्धाओं को आज कोरोना वॉरियर्स ऑफ द डे से सम्मानित किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments