HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : डीएफओ के खिलाफ आक्रोश, कार्य बहिष्कार पर रहे वन महकमे...

हल्द्वानी : डीएफओ के खिलाफ आक्रोश, कार्य बहिष्कार पर रहे वन महकमे के कर्मचारी

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

हरिद्वार वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी धर्म सिंह मीणा द्वारा कुछ दिन पूर्व विभागीय कार्मिकों के साथ की गई कथित अभद्रता व उत्पीड़नात्मक कार्रवाई के खिलाफ आज हल्द्वानी के तमाम वन कार्यालयों के कार्मिक कार्य बहिष्कार पर रहे।

उल्लेखनीय है कि प्रभागीय व​नाधिकारी द्वारा प्रभाग के कार्मिकों के साथ उत्पीड़नात्मक कार्यवाही, अभद्र व्यवहार एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग किये जाने के विरोध में पांचवे दिन भी प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार कार्य बहिष्कार जारी रहा।

आज शुक्रवार को पूरे प्रदेश के साथ—साथ हल्द्वानी शाखा के बैनर तले हल्द्वानी स्थित वन कार्यालयों के समस्त कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार करते हुए अरण्य भवन, रामपुर रोड के कार्यालय परिसर में एकत्र हो कर जन सभा का आयोजन किया गया, जिसमें हल्द्वानी के सैकड़ों सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर तमाम वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी के तबादले की मांग की। वक्तओं ने कहा कि कुछ दिन पूर्व हरिद्वार वन प्रभाग में कार्यरत प्रभागीय वनाधिकारी धर्म सिंह मीणा की ओर से कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के साथ अभद्रता की गई। पूर्व में शिकायत के बाद भी शासन ने अब तक प्रभागीय वनाधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। पूरी ईमानदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करने वाले कर्मचारियों के साथ अभद्रता करना गलत है। इस संबंध में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से भी वार्ता कर कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कहा कि जब तक कर्मियों की मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments