HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी ब्रेकिंग : रोडवेज का किराया बढ़ने पर कांग्रेस ने फूंका सरकार...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : रोडवेज का किराया बढ़ने पर कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

हल्द्वानी। प्रदेश सरकार द्वारा बसों के किराए में की गई भारी बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू के नेतृव मुख्यमंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला दहन किया। बसों का बढ़ाया गया किराया सरकार तत्काल वापस लेने की मांग की।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने कहां कोरोना महामारी के चलते आम आदमी पहले से ही है बेहद परेशान है और बसों का किराया दुगना करने से जनता पर दोहरी मार पड़ी है ये वक्त था गरीबों को मुक्त सफर की व्यवस्था करने का लेकिन सरकार ने गैर जिम्मेदार हरकत करते हुए किराया दुगना कर दिया है जो कि शर्मनाक है। सरकार ने आपना फैसला तत्काल वापस नहीं लिया तो जनहित में उग्र आंदोलन किया जायेगा।

पुतला दहन प्रदर्शन करने वालो में दीपा खत्री, पंकज कश्यप, शरिक खान, जमील कुरैशी, सचिन राठौर, रईस मसूदी, साहिल राज, दीपांशु वर्मा, नन्दनी खत्री आदि थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments