HomeBreaking Newsललित शौर्य ने सीमान्त को किया गौरवान्वित, राष्ट्रीय युवा साहित्यकार सम्मान

ललित शौर्य ने सीमान्त को किया गौरवान्वित, राष्ट्रीय युवा साहित्यकार सम्मान

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर

पिथौरागढ़। युवा बाल साहित्यकार ललित शौर्य को निराला नगर, लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में पंडित प्रताप नारायण मिश्र राष्ट्रीय युवा साहित्यकार सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया।

भावराव देवरस न्यास द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश भर से आये चुनिंदा छः साहित्यकारों को सम्मान दिया गया। ललित शौर्य उत्तराखंड के पहले युवा साहित्यकार हैं जिन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रो. संगीता श्रीवास्तव, कुलपति इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रयागराज, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. कुमार रत्नम भारतीय इतिहास एवं अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय सचिव, कार्यक्रम संयोजक विजय कर्ण एवं उपस्थित मंच द्वारा शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र, पच्चीस हजार का चैक, पुष्प गुच्छ, पुस्तकों का सेट एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. संगीता बलवंत ने कहा कि न्यास बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। बाल साहित्यकार ललित शौर्य की उपलब्धियां उल्लेखनीय हैं। सीमित संसाधनों के बीच कार्य करते हुए उन्हें जो सम्मान दिया गया यह उनकी कार्यनिष्ठा को प्रदर्शित करता है।

प्रो. कुमार रत्नम ने शौर्य की सहित्य साधना की सराहना की। उन्होंने कहा कि ललित शौर्य की साहित्यिक उपलब्धियां गौरवान्वित करने वाली हैं। उन्हें इससे पूर्व भी कई साहित्यिक सम्मान मिल चुके हैं। उनकी बाल कहानियों का अनुवाद अंग्रेजी, मराठी, तेलगु, मलयालम, कन्नड़, गुजराती आदि भाषाओं में हो चुका है। शौर्य की बाल साहित्य में सात किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं।

ललित शौर्य मोबाइल नहीं पुस्तक दो अभियान के तहत विभिन्न माध्यमों से 15 हजार किताबें वितरित कर चुके हैं। ललित शौर्य की इस उपलब्धि से सीमान्त में खुशी की लहर है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments