HomeBreaking Newsहल्द्वानी न्यूज : विकल बवाड़ी बने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के शिक्षा...

हल्द्वानी न्यूज : विकल बवाड़ी बने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक, मित्तल और महर बने सह संयोजक

हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने यातायात प्रकोष्ठ गठन के बाद आज शिक्षा व्यवसाय से जुड़े लोगों को संगठन से जोड़ने की मुहीम के तहत प्रदेश में शिक्षा प्रकोष्ट के गठन की मंजूरी दी। इसी क्रम में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने शिक्षा प्रकोष्ठ का गठन करते हुए शिक्षा व्यवसाय से जुड़े विकल बवाड़ी (गौलापार) को प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश सह संयोजक के पद पर मदन महर (चम्पावत) व अभिषेक मित्तल (लामाचौड़) मनोनीत किया है। शिक्षा प्रकोष्ठ के गठन पर निजी स्कूल संचालक बी डी भट्ट, चन्दन रैकवाल, नवीन पोखरिया, अनुराग पांडे, आदि ने स्वागत  किया है।

ADVERTISEMENTSAd

मनोनीत प्रदेश संयोजक विकल बवाड़ी ने कहा की लॉक डाउन के दौरान पब्लिक स्कूल संचालक बड़े बुरे दौर से गुज़र रहे है।  एक ओर  अभिवावकों से शुल्क नहीं लिया जा रहा है, दूसरी ओर शिक्षकों, कर्मचारियों, बस ड्रायवरों, कंडक्टरों को वेतन देने में भारी दिक्क्त का सामना करना पड़ रहा है रहा है। स्कूल संचालकों की भी अपनी बहुत सारी समस्याएं है।  देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल राज्य का एक ऐसा संघटन है जो सबको साथ लेकर चलता है।

हम प्रदेश नेतृत्त्व का आभार प्रकट करते हैं की उन्होंने शिक्षा प्रकोष्ट का गठन कर व्यापार मंडल से जोड़ा।  देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल  महामंत्री राजकुमार केसरवानी, आफ़ताब हुसैन, मुकेश बेलवाल, जगमोहन चिलवाल, विनोद गोयल, सरदार जगजीत सिंह, घनश्याम वर्मा, कमल मेहरा, अनिल खंडेलवाल, आदि ने मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments