Big Updates : हेलिकॉप्टर हादसे के इकलौते सर्वाइवर रहे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह, अस्पताल में भर्ती

0
ग्रपु कैप्टन वरुण सिंह

CDS Bipin Rawat Helicopter Crash: तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार दोपहर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत को ले जा रहा सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में CDS बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका समेत 13 लोगों की मौत हो गई।


ADVERTISEMENTS

जबकि हादसे में इकलौते सर्वाइवर रहे ग्रपु कैप्टन वरुण सिंह को वेलिंगटन के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सेना के इस हेलिकॉप्टर पर कुल 14 लोग सवार थे। हादसे के फौरन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दुर्घटना से जुड़ी जानकारी दी गई। वहीं, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को संसद में हादसे को लेकर बयान जारी करेंगे।

हेलिकॉप्टर हादसे में CDS बिपिन रावत सहित उनकी पत्नी सहित 13 लोगों की मौत हुई है। भारतीय वायुसेना ने जानकारी दी है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी श्रीमती मधुलिका रावत और उसमें सवार 13 अन्य लोगों की मौत हो गई है। हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल भर्ती कराया गया है।

नहीं रहे उत्तराखंड के लाल चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, हलीकॉप्टर हादसे में मौत की पुष्टि

ADVERTISEMENTS