HomeAccident​गहरी खाई में कार के अंदर मिला लापता युवक का शव, 05...

​गहरी खाई में कार के अंदर मिला लापता युवक का शव, 05 रोज से था लापता

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

गत 01 दिसंबर, 2021 से संदिग्ध रूप से लापता हुए युवक का शव बरामद कर लिया गया है। सिरोला के निकट एक कार गहरी खाई में गिरी थी, जिसके भीतर चालक सीट पर युवक की लाश मिली।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार SDRF को पुलिस लाइन पिथौरागढ़ से सूचना प्राप्त हुई कि थाना थल क्षेत्र में एक युवक भोपाल सिंह ऐरी मय अल्टो कार सहित 01 दिसंबर से लापता है। जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट पिथौरागढ़ से उप निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में टीम तत्काल सर्चिंग हेतु घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

SDRF टीम के घटनास्थल पर पहुंचने पर SDRF टीम को ज्ञात हुआ कि गत 01 दिसंबर को अपने घर से शादी समारोह में निकले युवक की कार सिरोला के समीप अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में गिर गई थी। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर गहन सर्चिंग करते हुए लगभग 70 मीटर गहरी खाई में से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को ढूंढ निकाला।

युवक भोपाल सिंह ऐरी पुत्र हयात सिंह उम्र 31 वर्ष, निवासी मुवानी, थल, पिथौरागढ़ का शव वाहन के अंदर ही था। SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए कटिंग उपकरणों की सहायता से वाहन को काटकर शव को बाहर निकाला व बॉडी बैग में डालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाने के बाद सिविल पुलिस को सुपर्द कर दिया। पुलिस द्वारा अब अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments