Breaking : महोत्सव में चली गोली, एक घायल, नगर के इतिहास में पहली वारदात

0
अल्मोड़ा पुलिस लाइन में सिपाही की गोली लगने से मौत
अल्मोड़ा पुलिस लाइन में सिपाही की गोली लगने से मौत

सीएनई रिपोर्टर, मुनस्यारी


ADVERTISEMENTS

पिथौरागढ़ जनपद की शांत और अपराध मुक्त हिमनगरी में चल रहे मुनस्यारी महोत्सव के दौरान देर रात गोली चलने से दहशत का माहौल कायम हो गया। गोली यहां कार्यरत एक अनुसेवक के हाथ के आर—पार हो गई। समझा जा रहा है कि किसी ने उस पर जान से मारने की नियत से गोली चलाई, लेकिन उसका निशाना चूक गया। मुनस्यारी जैसी शांत नगरी में गोलीकांड की यह इतिहास में पहली वारदात है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुनस्यारी में गोलकांड की यह घटना गत दिवस शुक्रवार देर रात की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महोत्सव की समाप्ति के बाद अनुसेवक रमेश राम जनरेटर बंद करने गया। इसी बीच किसी ने पीछे से उस पर गोली चला दी। गोली उसके दांए हाथ की बांह को पार करते हुए निकल गई। गोली चलने की आवाज सुन सहयोगी प्रेम राम मौके पर पहुंचा तो रमेश घायल अवस्था में मिला। उसने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।

एक क्लिक में विस्तार से जानें – जिन 18 हजार करोड़ की योजनाओं का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

डॉ. ऋषि शर्मा ने बताया कि गोली आर-पार हुई है। फिलहाल घायल खतरे से बाहर है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं घटना के दूसरे दिन आज शनिवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन, घायल के परिजन व स्थानीय लोग बढ़ी संख्या में शिल्पी संगठन के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोपी का जल्द पता लगाने की मांग पर एसडीएम का घेराव किया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कहा शांत वादियों में इस तरह की घटनाएं सामने आना पुलिस व प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह है। चेतावनी देते हुए कहा 48 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा। वहीं विधायक हरीश धामी ने एसपी से वार्ता कर जल्द घटना का खुलासा करने को कहा है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन, बेटी मल्लिका ने दी जानकारी

इधर स्थानीय बुजुर्गों का कहना है कि मुनस्यारी के इतिहास में पहली बार इस तरह की वारदात हुई है। यह गोली किसने चलाई। इसमें रहस्य बना हुआ है। नागरिकों ने पुलिस से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की है। इधर एसडीएम भगत सिंह फोनिया ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एजाज पटेल ने रचा इतिहास, पारी में सभी 10 विकेट झटकने वाले बने तीसरे गेंदबाज

ADVERTISEMENTS