HomeBreaking Newsउत्तराखंड : 36 रूपये अधिक कटने पर मांगी हेल्प, खाते से चले...

उत्तराखंड : 36 रूपये अधिक कटने पर मांगी हेल्प, खाते से चले गये करीब 79 हजार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

सूचना क्रांति व इंटरनेट के मौजूदा दौर में साइबर क्राइम तेजी से पांव पसार रहा है। प्रदेश के तमाम शहरों में आए दिन आनलान ठगी के मामले आ रहे हैं। ऐसा ही एक अनोखा मामला देहरादून के साइबर सेल के पास पहुंचा है। जहां एक व्यक्ति ने पीटीएम से किये गये भुगतान पर महज 36 रूपये अधिक कटने की शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर करी। पर समाधान होना तो दूर उनके खाते से करीब 79 हजार रूपये साफ हो गये।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

दरअसल, यह मामला देहरादून के थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र के अंतर्गत घटित हुआ है। किसी अंजान शख्श ने पेटीएम अधिकारी बनकर ठगी को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कर दिया है। आशिमा बिहार निवासी अनिल कुमार ने इस मामले में शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने गत दिनों IRCTC से ट्रेन का टिकट बुक कराया था, जिसके बाद उनके खाते से 3365 रुपए के बजाय 3401 कट गए। 36 रूपये अधिक वसूले जाने पर उन्होंने पहले IRCTC के टोल फ्री नंबर पर कॉल किया। जहां पर उन्हें बताया गया कि रुपए Paytm से कटे हैं, अतएव वहां संपर्क किया जाये।

फिर अनिल कुमार ने Google से पेटीएम कस्टमर केयर का नंबर मिलाया। इसके बाद एक व्यक्ति ने उन्हें पीटीएम अधिकारी बनकर फोन किया और समस्या को हल करने के लिए एनीडेस्क सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने को कहा। पीड़ित ने जब यह ऐप डाउनलोड किया तो उन्हें एक नंबर जनरेट हुआ, जिसे उन्होंने फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी को बता दिया। इस बीच उस अंजान व्यक्ति ने पीड़ित को बरगलाते हुए एटीएम का सीवीसी नंबर भी ले लिया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद अलग-अलग समय में उनके खाते से 78,709 रुपए कट गए। इधर पुलिस के अनुसार साइबर थाने में जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इधर पुलिस ने आम जनता से अपील करी है कि वह स्वयं जागरूक रहें। कभी भी अपनी व्यक्तिगत जानकारियां शेयर नहीं करें। कभी भी कोई कस्टमर केयर अधिकारी आपसे आपका पासवर्ड या ओटीपी नहीं मांगते हैं। वहीं कस्टमर केयर अधिकारी से यदि बात भी करनी है तो संबंधित संस्था के ऐप में ही आपको हेल्प मिल जायेगी। यदि गूगल से कोई नंबर मिलता है तो बहुत सावधान रहने की जरूरत है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments