HomeBreaking NewsBreaking : पत्रकार का महंगा मोबाइल लूट फरार हुए बाइक सवार बदमाश,...

Breaking : पत्रकार का महंगा मोबाइल लूट फरार हुए बाइक सवार बदमाश, रिपोर्ट दर्ज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

यहां सड़क पर पैदल चल रहे पत्रकार का मोबाइल लूट कर बाइक सवार फरार हो गये। पत्रकार ने किसी अन्य वाहन में लिफ्ट लेकर लुटेरों का दो किमी तक पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं लग पाये। मामले की सूचना कोतवाली में दी गई है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

यह घटना गत रात करीब पौने नौ बजे की है। हरिद्वार की बीएचईएल उपनगरी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर 3, के मुख्य द्वार के सामने यह वारदात हुई है। लूट का शिकार बने पत्रकार हिमांशु भट्ट ने बताया कि वह मोबाइल पर बात करते पीएसी गेट की ओर से दिल्ली पब्लिक स्कूल की तरफ हुए पैदल जा रहे थे। इस दौरान अचानक किसी का फोन आया, जैसे ही उन्होंने बात करने के लिए फोन उठाया, पीछे से आ रहे पल्सर सवार तीन युवक उनका मोबाइल लूट कर फरार हो गये।

जिसके बाद उन्होंने किसी युवक से लिफ्ट लेकर भारतीय स्टेट बैंक कि सेक्टर 3 ब्रांच से स्वर्ण जयंती पार्क की ओर भागे लुटेरों का करीब 2 किलोमीटर तक पीछा भी किया, लेकिन वे फरार हो गए। मामले की सूचना रानीपुर पुलिस को देने के साथ ही प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है, लेकिन अभी तक लुटेरों का कोई पता नहीं चल पाया है। पत्रकार के अनुसार पत्रकारिता के विशेष कार्यों के लिए उन्होंने कुछ ही दिन पहले नया वह महंगा मोबाइल लिया था। मोबाइल में कई महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स, समाचार, वीडियो और फोटोग्राफ्स थे। इधर आम नागरिकों में घटना को लेकर रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि धर्म नगरी में आये दिन बदमाश इस तरह की लूट व झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। पुलिस को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments