HomeBreaking Newsमहिला को गुलदार ने बनाया निवाला, खून के धब्बे—बिखरा सामान, संघर्ष की...

महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, खून के धब्बे—बिखरा सामान, संघर्ष की गवाही

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, कोटद्वार

जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार से एक दिल को दहला देने वाली ख़बर आई है। यहां एक महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया है। उसका क्षत—विक्षत शव झाड़ियों में पड़ा मिला है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा दुगड्डा ब्लॉक के भैडगांव के समीप हुआ है। बताया जा रहा है एक ​महिला जयंती देवी (65 साल) निवासी ग्राम भैडगांव गत दिवस किसी कार्य से कोटद्वार गई थी। जब वह देर शाम तक गंतव्य तक नहीं पहुंची तो खोजबीन शुरू हुई। काफी तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिली तो ग्रामीणों ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सर्च आपरेशन शुरू किया। काफी तलाश के बाद जयंती देवी की लाश सडत्रक मार्ग से दूर झाड़ियों में मिली। शव की हालत देख साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला गुलदार के हमले में मारी गई है। उसके चप्पल व बैग जुआ गांव से लगभग दो किमी दूर एक स्थान पर मिले हैं, जगह—जगह खून के धब्बे भी हैं। समझा जा रहा है कि मौत से पहले महिला ने गुलदार से संघर्ष भी किया होगा। इधर घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत व आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने महकमे से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments