उत्तराखंड : घर में चल रही थी सगाई की तैयारी, सेना के जवान ने फंदा लगा कर ली आत्महत्या

0
सांकेतिक फोटो

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी सूरजय नगर में सेना के जवान ने सगाई वाले दिन ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि उसका सात साल पहले क्षेत्र के हजीरो गांव में रिश्ता तय हुआ था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। चर्चा है कि पारिवारिक कलह के चले जवान ने आत्महत्या की है।


ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार जसपुर कोतवाली क्षेत्र के टांडा अफजल निवासी राम रतन सिंह का बड़ा बेटा नकुल पंजाब के पठानकोट में सेना में कार्यरत है। परिजनों का कहना है कि बुधवार दोपहर 12 बजे नकुल की हजीरो गांव निवासी एक युवती के साथ सगाई होने वाली थी। इससे एक दिन पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। अधिकांश मेहमान भी आ चुके थे। सुबह करीब पांच बजे नकुल की आवश्यकता पड़ने पर उसके कमरे का कुंडा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला।

Uttarakhand : यहां रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौट रहे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

जब काफी समय बीतने पर भी नकुल ने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने खिड़की से देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई, नकुल फंदे पर लटका था। चीख-पुकार पर मोहल्ले के लोग भी जुट हो गए। इसके बाद आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर नकुल को नीचे उतारा गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

उत्तराखंड में कोरोना को लेकर एक बार फिर सख्ती, मास्क पहनना अनिवार्य, 6 फीट की सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी – पढ़ें आदेश

ADVERTISEMENTS