HomeBreaking NewsBreaking : खेलते—खेलते कमरे में जा घुसे बच्चे, फंदे से लटकती मिली...

Breaking : खेलते—खेलते कमरे में जा घुसे बच्चे, फंदे से लटकती मिली लाश, हड़कंप

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रूड़की

रुड़की में खानपुर क्षेत्र के जौरासी जबरदस्तपुर गांव में विगत कई रोज से लापता चल रहे युवक का शव पशु चारा रखे एक कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। मामले की जानकारी तब मिली जब इलाके के बच्चे खेलते हुए इस कमरे में जा घुसे और उन्होंने वहां लाश को लटकते हुए देखा। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि रूड़की के जौरासी जबरदस्तपुर गांव में शाहरूख पुत्र इरफान गत दस नवंबर से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार को जब बच्चे खेल रहे थे तो वह एक पशु चारा रखे कमरे में जा घुसे। वहां का नजार देख बच्चों की चीख—पुकार मच गई। उन्होंने पाया कि एक लाश, जो कि काली पड़ चुकी है, कमरे के भीतर फंदे से लटकी हुई थी और मृतक के पैर जमीन पर थे।

सूचना पर अन्य ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर मामले की जांच की। पुलिस के अनुसार मृतक एक 05 दिनों से लापता था, जो कि जबरदस्तपुर गांव का निवासी शाहरूख है। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को भी दी थी, लेकिन उसका कहीं कुछ सुराग नहीं मिल पा रहा था। पुलिस ने परिजनों को बुलवा शव की शिनाख्त करवाई और पोस्टमार्टम के बाद उनको सौंप दिया। इधर रुड़की के पुलिस उपाधीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि मृतक की मौत को लेकर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर जो भी आवश्यक कार्रवाई है वह की जायेगी। बताया जा रहा है कि मृतक का एक युवती से प्रेम प्रसंग भी था। स्थानीय नागरिकों को अंदेशा है कि इसकी हत्या कर किसी ने शव यहां लटका दिया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments