HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : यहां दो मरीजों ने उपचार के दौरान तोड़ा दम,...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : यहां दो मरीजों ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, परिजनों में कोहराम

हल्द्वानी। यहां दो अलग-अलग मामलों में अस्पताल में भर्ती मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय रतिमा पत्नी जय सिंह निवासी इन्द्रानगर, लालकुआं ने बीती 5 नवम्बर को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ गटक लिया था। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसने शनिवार देर रात दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी घटना में अल्मोड़ा दन्या निवासी 25 वर्षीय गौरव पांडे पुत्र स्व. कैलाश चन्द्र पांडे बीती 2 नवम्बर को सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसने भी शनिवार को दम तोड़ दिया।

Uttarakhand Breaking : यहां हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 लड़कियां, 3 युवक गिरफ्तार

पहाड़ की बेटी ने फिर बढ़ाया देवभूमि का मान, राष्ट्रपति ने किया हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments