HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा चैंपियंस लीग : विक्टोरिया 11 ने दर्ज की जीत, रक्षित रावत...

अल्मोड़ा चैंपियंस लीग : विक्टोरिया 11 ने दर्ज की जीत, रक्षित रावत प्लेयर ऑफ द मैच

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा चैंपियंस लीग के शानदार मुकाबले यहां जारी हैं। ग्रुप बी का तीसरा मुकाबला विक्टोरिया 11 तथा सर्विसेस 11 के बीच खेला गया।

जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए विक्टोरिया 11 ने निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 300 रन बनाए। रक्षित रावत ने 73, मुकेश लटवाल 56 तथा कमल डसीला ने 54 रनों का योगदान दिया और मनोज धानिक तथा देवरी ने 3—3 विकेट लिए। 301 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्विसेज 11, 145 रनों पर सिमट गई। रोहित मेलकानी ने सर्वाधिक 27 रनों का योगदान दिया। रक्षित रावत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर मनोज सनवाल, आदिब, गोविंद मटेला, पंकज बिष्ट, चदन लटवाल, निखिलेश बिष्ट, अजय टम्टा, अरविंद मेर, गौरव जोशी, मनीष कांडपाल, संस्थापक कैलाश मेहरा आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments