इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का कोरोनावायरस का टेस्ट किया गया है। इधी फ़ाउंडेशन के फ़ैसल इधी से इमरान खान ने 15 अप्रैल को मुलाकात की थी। अब फैसल इधी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब एहतियात के तौर पर इमरान खान के लिए टेस्ट और क्वारेंटाइन जरूरी है। इमरान खान के कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट 24 घंटे में आएगी। बता दें कि पाकिस्तान में अब तक 9749 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि 209 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले इमरान खान ने निजी चिकित्सक और शौकत खानम स्मारक कैंसर अस्पताल के सीईओ फैज़ल सुल्तान ने संवाददाताओं को बताया था कि प्रधानमंत्री की कोविड-19 के लिए जांच होगी। सुल्तान ने कहा, ‘प्रधानमंत्री इमरान खान की कोरोनावायरस की जांच होगी ताकि दर्शाया जा सके कि वह देश के जिम्मेदार नागरिक हैं। हम सभी प्रोटोकॉल का पालन करेंगे और इसी मुताबिक अनुशंसाएं करेंगे।’
खबर पड़ोस से : पाक पीएम इमरान का हुआ कोरोना टेस्ट, आज ही आएगी रिपोर्ट
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS









