HomeAccidentउत्तराखंड : यहां गहरी खाई में जा गिरी कार, हादसे में दो...

उत्तराखंड : यहां गहरी खाई में जा गिरी कार, हादसे में दो लोगों की मौत

पिथौरागढ़। यहां एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से जुम्मा जा रही एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि कार में दो लोग सवार थे जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार दूसरे व्यक्ति को रेस्क्यू कर धारचूला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला – बढ़ाई गई आपदा प्रभावितों के लिए सहायता राशि

पुलिस के मुताबिक रांथी के पास यह हादसा हुआ जिसमें 26 वर्षीय चालक जितेंद्र धामी और कार सवार 25 वर्षीय नरेंद्र सिंह की मौत हो गई है। कार सवार दोनों लोग जुम्मा गांव के रहने वाले थे, कार धारचूला से जुम्मा जा रही थी रांथी रोड में चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया और कार गहरी खाई में जा गिरी हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार सवार की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हुई। दोनों शवों का धारचूला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments