नैनीताल। प्रदेश में हुई भारी बारिश के बाद अब हालात सामान्य होने लगे, जिलों में कई मार्गों को खोल दिया साथ ही कइयों को खोलने का कार्य जारी है। ताजा अपडेट के अनुसार नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा में कई मार्ग खुल गए है जो इस प्रकार है।
ADVERTISEMENTS
जनपद नैनीताल के खुले हुए मार्ग
हल्द्वानी से अल्मोड़ा जाने वाले यात्री मुक्तेश्वर होते शहर फाटक लमगड़ा मार्ग से होते हुये अपने गंतव्य स्थान को जा सकते है।
गेठिया में फंसे हुए यात्री बाया भवाली होते हुए भीमताल से हल्द्वानी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकते हैं।
नैनीताल से हल्द्वानी छोटे वाहनों के लिये खोला गया है।
रामनगर से धनगढ़ी वाला मार्ग खुला है।
रानीखेत से हल्द्वानी आने वाले यात्री भतरोजखान चौरी घटटी-हरड़ा-चिमटाखाल-मोहान-रामनगर से होते अपने गंतव्य स्थान को जा सकते हैं।
भवाली से काकड़ी घाट तक ही मार्ग को खोला गया है तथा अल्मोड़ा मार्ग काकड़ी घाट से आगे मलवा आने से अभी भी बंद है।
हल्द्वानी से काठगोदाम होते हुए चोरगलिया, सितारगंज मार्गं यातायात सुचारू है।
नैनीताल रूसी बाईपास मार्ग बाया सुखाताल मार्ग यातायात सुचारू है।
भीमताल से पदमपुरी मार्ग छोटे वाहनों के लिये खोला गया है।
हल्द्वानी–बीरभट्टी–भवाली मार्ग भी छोटे वाहनों के लिये खोला गया है।
पिथौरागढ़ – धारचूला नई बस्ती (बलुवाकोट) के पास बंद।
घाटिबगड़ – गुंजी कई स्थानों पर बंद है।
गुंजी – कुटी – ज्योलीकांग कई स्थानों पर बंद है।
अल्मोड़ा जिले में ये मार्ग खुले है।
अल्मोड़ा से हल्द्वानी आने जाने वाले यात्री वाया शहरफाटक, धानाचूली, रामगढ़, भवाली से यात्रा कर सकते हैं।
अल्मोड़ा से हल्द्वानी आने जाने वाले यात्री रानीखेत भतरौंजखान भौंनखाल चिमटाखाल रामनगर से हल्दवानी जा सकते हैं। अल्मोड़ा से हल्द्वानी आने जाने वाले यात्री लमगड़ा शहरफाटक, धानाचूली, खुटानी भीमताल से यात्रा कर सकते हैं।
अल्मोड़ा घाट पनार पिथौरागढ़ मार्ग सुचारू है।
अल्मोड़ा रामगढ़ वाया क़्वारब छोटे वाहनों हेतु मार्ग सुचारु है।