HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : स्पा सेंटर संचालक ने खुद को गोली मार दे...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : स्पा सेंटर संचालक ने खुद को गोली मार दे दी जान, हड़कंप

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज एक स्पा सेंटर संचालक ने खुद को मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सनसनीखेज वारदात पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के शिमला बाईपास रोड पर स्थित एक स्पा सेंटर में घटित हुई है। बताया जा रहा है कि गोली की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। जब लोग मौके पर पहुंचे तो पाया कि स्पा सेंटर संचालक सतवीर चौधरी मौके पर लहुलूहान पड़ा था।

Breaking : कोसी नदी में मिला शत—विक्षत शव, शिनाख्ती के प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक देशी तमंचा बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल मृतक ने आत्महत्या के लिए किया था। उसने अपनी कनपटी पर खुद को गोली मार अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों को लेकर पुलिस परिजनों व अन्य लोगों से पूछताछ में जुटी है।

टि्वटर इंडिया के पूर्व MD मनीष माहेश्वरी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

आपदा से कुमाऊं में हुआ करोड़ों का नुकसान, 61 लोगों की मौत – कमिश्नर सुशील कुमार ने दी जानकारी

Breaking : एक सप्ताह में सुचारू हो जायेगा अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच, क्वारब से लोहाली तक खुली सिंगल लेन

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments