हे राम : कुकर में फंस गया एक साल की बच्ची का सिर, फिर क्या हुआ पढ़ें यह खबर…

0


भावनगर । गुजरात के भावनगर प्रेशर कुकर में एक बच्ची का सिर फंस गया।बच्ची को अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां डाक्टरों ने बच्ची को आक्सीजन लगाकर कुकर काटा।
घटना भावनगर के पिरछल्ला स्ट्रीट की है, एक साल की प्रियांशी अपने घर में खेल रही थी कि इस बीच उसने उसने अपनी सिर कुकर में डाल दिया।इसके बाद बच्ची के परिजनों ने कुकर में फंसे उसके सिर को बाहर निकालने की काफी कोशिशें कीं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।बच्ची के आखिर में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
अस्पताल में भी चिकित्सकों ने कुकर से बच्ची के सिर को बाहर निकालने की कई कोशिशें की लेकिन कुकर ने सिर को ऐसा जकड़ लिया कि सारी कोशिशें बेकार गईं। अंतत: डॉक्टरों ने बच्ची को ऑक्सीजन लगाया, ताकि उसे सांस लेने में दिक्कत ना हो। इसके बाद बर्तन काटने वाले को बुलाया गया।
45 मिनट की मशक्कत के बाद बर्तन काटने का काम करने वाले शख्स ने सावधानी पूर्वक कटर की मदद से कुकर को काटकर बच्ची का सिर बाहर निकाला। इस दौरान बच्ची के माथे पर हल्की चोट भी आई है।
अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि बच्ची को हल्की चोट आई है और उसका माथा सूज गया था। फिलहाल बच्ची को निगरानी में रखा गया। बाद में उसे घर भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS