HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा के सक्षम राणा बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, हर्ष का माहौल

अल्मोड़ा के सक्षम राणा बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, हर्ष का माहौल

अल्मोड़ा। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी बलवंत राणा के छोटे भाई सक्षम राणा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गये हैं। नगर व्यापार मंडल ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्हें आज शनिवार प्रातः 7 बजे देहरादून आईएमए में सम्मानित भी किया गया। उनके परिवार और पूरे जिले के लिए यह बड़े गौरव का विषय है। उल्लेखनीय है कि सक्षम राणा ने अपनी प्राथमिक पढ़ाई अल्मोड़ा से की। इसके बाद घोड़ाखाल इंटर कॉलेज से उन्होंने अपनी आगे की शिक्षा ग्रहण की। एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त हुए। उनकी माता शिक्षिका हैं और घर पर दो बहिनें हैं। बड़े भाई एक व्यापारी हैं। उनका निवास स्थान अल्मोड़ा का डुबकिया मोहल्ला है। व्यापार मंडल ने उनके परिवार को पूरे जिले का गौरव बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। बधाई प्रेषित करने वालों में अध्यक्ष सुशील साह, राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येश पांडे, हेमंत रावत, कार्तिक साह, अनीता रावत, मयंक बिष्ट, राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन, दीपक शाह, भैरव गोस्वामी, मनीष जोशी, हेम तिवारी, अजीत कार्की, दर्शन रावत, पवन साह, कृष्ण बहादुर, नीरज बोरा, अजय वर्मा, शहजाद कश्मीरी, भुवन वर्मा, दाबीर सिद्दीकी आदि शामिल हैं।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments