HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: प्रधानाचार्य और माध्यमिक शिक्षक ले रहे 'निष्ठा' की तालीम

Almora News: प्रधानाचार्य और माध्यमिक शिक्षक ले रहे ‘निष्ठा’ की तालीम

ADVERTISEMENTS

— दिसंबर माह तक पूरे होने हैं 13 कोर्स
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
SCERT एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार NCERT नई दिल्ली के तत्वावधान में प्रधानाचार्यों व माध्यमिक शिक्षकों को आनलाइन ‘निष्ठा प्रशिक्षण’ दिया जा रहा है। इसी क्रम में अल्मोड़ा जिले के हवालबाग विकासखंड के प्रत्येक प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता व सहायक अध्यापक इस बीच यह प्रशिक्षण ले रहे हैं।

विकासखंड हवालबाग के तकनीकी समन्वयक राजेश बिष्ट ने बताया कि प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रधानाचार्यों व शिक्षकों के कुल 13 कोर्स माह दिसंबर तक पूरे होने हैं। इस निष्ठा प्रशिक्षण का NCERT, राज्य, जनपद व विकासखण्ड स्तर से हर सप्ताह अनुश्रवण भी हो रहा है। निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम के ब्लाक अकादमिक समन्वयक डॉ. कपिल नयाल ने बताया कि सितंबर माह तक विकासखंड के सभी 13 प्रधानाचार्य व 06 प्रधानाध्यापक तथा कुल 197 प्रवक्ताओं में से 190 प्रवक्ता व 250 एलटी शिक्षकों में से 235 शिक्षक—शिक्षिकाएं प्रशिक्षण पूर्ण कर चुकी हैं और उन्होंने प्रमाणपत्र प्राप्त कर लिए हैं। निष्ठा प्रशिक्षण के तहत विद्यालय नेतृत्व, लैंगिक समावेशन, स्वास्थ्य एवं कल्याण, कला समेकित शिक्षा, माध्यमिक स्तर के छात्रों को समझना, पाठ्यचर्या एवं समावेशी शिक्षा आदि से संबंधित 13 कोर्सेज चल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कुछ शिक्षक गंभीर बीमारी के कारण चिकित्सा अवकाश पर हैं, इसलिए प्रशिक्षण प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। उनको माह जनवरी में यह प्रशिक्षण लेना होगा। अक्टूबर माह के तीनों कोर्सेज के लिए सभी प्रधानाचार्यों व शिक्षक शिक्षिकाओं ने पंजीकरण पूर्ण कर लिया है। समन्वयकों राजेश बिष्ट व डॉ. कपिल नयाल ने सभी प्रधानाचार्यों व शिक्षक शिक्षिकाओं से अपील की है कि वे अपने माह अक्टूबर के कोर्सेज को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर लें।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments