HomeAccidentBig Breaking : रिटायरमेंट की ऐज में पदोन्नति की ख्वाहिश ने ले...

Big Breaking : रिटायरमेंट की ऐज में पदोन्नति की ख्वाहिश ने ले ली जान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

सेवानिवृत्ति की आयु में भी इस सरकारी कर्मचारी में पदोन्नति की आस जगी और उन्होंने अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए दौड़ भी लगाई, पर शाय​द नियति को कुछ और ही मंजूर था। तय मानक के अनुसार पीएसी ग्राउंड के 08 चक्कर लगाने थे, लेकिन पांचवां राउंड पूरा करने के बाद वह गश खाकर जमीन पर ​ऐसे गिरे कि फिर कभी उठ नहीं सके।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

दरअसल, यह दिल को झकझोर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है। जहां शारीरिक परीक्षा का आयोजन अग्निशमन विभाग की ओर से किया गया था। यहां विभाग में चालक पद पर कार्यरत कार्मिकों की पदोन्नति के लिए एक फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया गया था। 56 साल के फायर ब्रिगेड में कार्यरत चालक मोहन राम का रिटायरमेंट का समय आ गया था। उन्होंने सोचा कि यदि सेवानिवृत्ति लेनी ही है, तो प्रोमोशन के साथ लेंगे। इसलिए इस परीक्षा में वह भी सम्मलित हो गये। वह इसके लिए प्रयागराज से लखनऊ आये थे।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि प्रमोशन के लिए आयोजित इस परीक्षा में कार्मिकों की फिजिकल फिटनेस की जांच की जा रही थी। इस हेतु ग्राउंड के 08 चक्कर लगाने थे। 56 वर्षीय मोहन राम भी इस दौड़ में शामिल हुए। दौड़ लगाने के दौरान उन्हें चक्कर आये और गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर​ दिया। उन्होंने बताया कि इस मेडिकल फि​टनेस टेस्ट में लखनऊ के अलग—अलग जिलों से कुल 19 चालक पदोन्नति के लिए शामिल हुए थे। यह टेस्ट पीएसी ग्राउंड में चल रहा था।

उल्लेखनीय है कि चालक मोहन राम प्रयागराज फायर स्टेशन, नैनी में कार्यरत थे। इधर मृतक के बेटे संदीप ने बताया कि उनके पिता हार्ट पेशंट थे। लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। गत फरवरी माह में भी उन्हें अटैक पड़ा था। वह 20 फरवरी को अस्पताल में करीब एक हफ्ते भर्ती रहे थे। उन्हें व उनके परिजनों को किसी से कोई शिकायत नहीं है। एक लापरवाही की कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। मृतक अपने पीछे पत्नी व तीन पुत्रों का भरा—पूरा परिवार छोड़ गये हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments