HomeUttarakhandAlmoraAlmora : दुर्गा महोत्सव समिति चौघानपाटा ने तय की नवरात्र कार्यक्रमों की...

Almora : दुर्गा महोत्सव समिति चौघानपाटा ने तय की नवरात्र कार्यक्रमों की रूपरेखा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

दुर्गा महोत्सव समिति चौघानपाटा, माल रोड, अल्मोड़ा द्वारा विगत वर्षों की भांति इस साल भी नवरात्र का आयोजन चौघानपाटा के लेफ्टिनेंट कर्नल सतीश चंद्र जोशी पार्क में किया जायेगा। इस नौ दिवसीय आयोजन की शुरूआत भव्य कलश यात्रा के साथ होगी।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

नवरात्र आयोजन की तैयारी बैठक में तय हुआ कि नौ दिवसीय नवरात्र का आयोजन इस साल भी भव्य तरीके से किया जाएगा। बैठक में सभी की संस्तुति पर विगत वर्ष की कार्यकारिणी को ही वर्ष 2021 के लिए जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रवि रौतेला, दर्शन रावत, प्रत्येश पांडे, सुशील साह, दीपक वर्मा, अशोक गोस्वामी को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में तय किया गया कि गत वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी प्रथम नवरात्र को महिलाओं द्वारा मंगल कलश यात्रा पंडाल से सिद्धि नौला पलटन बाजार होते हुए वापस चौघानपाटा पहुंचेगी। प्रत्येक दिन प्रातः 8:00 बजे से देवी पाठ, पंचांग कर्म एवं महा आरती का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए क्षेत्रीय एवं बाहर के कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। भजन संध्या रात्रि 08 बजे से प्रारंभ होगी। अष्टमी को संध्या कालीन आरती के साथ साथ महाभोग का आयोजन भी किया जाएगा। प्रथम नवरात्र के दिन कलश यात्रा के लिए अधिक से अधिक महिलाएं से संपर्क कर उन्हें कलश यात्रा में सम्मिलित होने के लिए कहा जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता समिति के वरिष्ठ गोविंद जोशी व संचालन सचिव मनीष जोशी ने किया। इस मौके पर सुनील कुमार सचदेवा, हेम चंद्र, रवि कांत जोशी, किशोर नेगी, दिलीप, आनंद सिंह, गोविंद लाल, कैलाश वाणी, दीपक वर्मा, रितेश पांडे, मोहन चौहान, मनोज गोस्वामी, गोपाल मेर, भानु प्रकाश सिंह, गौरव जसवाल, दर्शन रावत, पंकज वर्मा, चंदन बहुगुणा, रवि रौतेला, अभय साह, राहुल गोस्वामी, कमल साह, दीप जोशी, कुंदन लटवाल, विवेक वर्मा, ताराचंद जोशी, लीला बोहरा, दीपा गोस्वामी, उमा जोशी आदि भक्तगण मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments