HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : स्मैक की तस्करी करते हुए महिला गिरफ्तार

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : स्मैक की तस्करी करते हुए महिला गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

ADVERTISEMENTSAd

पुलिस ने शाम के वक्त एक स्मैक की तस्करी करते एक स्कूटी सवार महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से 7.70 ग्राम स्मैक व कुल 30 हजार 200 रूपये बरामद हुए हैं, जो इसके नशा बेचकर कमाये थे।

जानकारी के अनुसार आज प्रभारी निरीक्षक केएन भट्ट के द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा शाम को चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार महिला को संदेह के आधार पर रोका और उसकी तलाशी ली। यह महिला मानसिंह वाला में डीबीएस कॉलेज को जाने वाली सड़क पर एक्टिवा स्कूटी संख्या UK07DN4274 में थी। तलाशी में उसके पास से 7.70 ग्राम स्मैक बरामद हुई। साथ ही 30 हजार 200 रूपये भी मिले।

पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अमूमन बरेली से स्मैक लेकर आती है तथा यहां पर नशे के आदी लोगों को छोटी-छोटी मात्रा में स्मैक बेचती है और पैसा कमाती है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला के खिलाफ थाना डालनवाला पर धारा 8/21/27A/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला की पहचान ज्योति नेगी पत्नी संदीप सिंह नेगी निवासी 12 विष्णु रोड, निकट डीबीएस कॉलेज करनपुर, थाना डालनवाला देहरादून के रूप में हुई है। उसकी उम्र 30 वर्ष है। पुलिस के अनुसार महिला पर पूर्व से ही धारा-8/21 NDPS ACT के तहत थाना डोईवाला, देहरादून में मुकदमा दर्ज है।

उल्लेखनीय है शार्टकट में ​रूपये कमाने के लालच में ड्रग्स के अवैध कारोबार में कई महिलाएं भी लिप्त पाई गई हैं। इससे पूर्व भी विभिन्न पर्वतीय जनपदों में मादक पदार्थों की तस्करी करते विवाहिता महिलाओं के अलावा कम उम्र लड़कियां तक पकड़ी गई हैं। नशाखोरी को रोकने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने इन दिनों अभियान चलाया हुआ है। इसके बावजूद इस अवैध कारोबार में आज की तारीख तक पूरी तरह अंकुश नहीं लग पाया है। जिसका कारण है कि अकसर कमजोर पैरवी की वजह से तस्कर आसानी से न्यायालय से बरी हो जाते हैं और वापस इसी धंधे में लग जाया करते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments